Breaking News

पतरातू प्रखंड में झामुमो नेताओं का हुआ दौरा, पतरातू प्रखंड में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

रामगढ़। झामुमों रामगढ़ जिला मैं संगठन को मजबूत बनाने पर लगी है। झामुमो जिला अध्यक्ष विनोद किस्कू लगातार जिला के विभिन्न प्रखंडों का दौरा कर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। इसी के तहत शुक्रवार को झामुमो जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कू ने पतरातू प्रखंड के चैनगड्डा पंचायत का दौरा कर पंचायत के जनसमस्याओं से अवगत हुए। और श्री किस्कु ने समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने के आश्वासन भी दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड का तेजी से विकास हो रहा है। जल,जंगल और जमीन के लिए झामुमो काम कर रहा है।उन्होंने कहा कि रामगढ़ जिला में झामुमो का संगठन काफी सशक्त है।आने वाले समय में झामुमो रामगढ़ जिला में और मजबूत होकर उभरेगा।

पदाधिकारी एवं सम्मानीत ग्रामीण साथी उपस्थित थे

मौके पर जिला सचिव विनोद कुमार महतो, जिला उपाध्यक्ष रंजीत बेसरा ,पतरातू प्रखंड सचिव मो इमामुल अंसारी , जिला सह सचिव शुशील कुमार , जिला सह सचिव मो जावेद आलम, मो साज़िद , पंचायत अध्यक्ष सुरेश रजवार, सचिव नागेश्वर उरांव आदि प्रखण्ड और पंचायत के पदाधिकारी एवं सम्मानीत ग्रामीण साथी उपस्थित थे।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …