रामगढ़। जिला के गोला थाना क्षेत्र के कोरांबे में शुक्रवार को एक अधेड़ व्यक्ति के फांसी के फंदे से झूल कर आत्महत्या कर लिए जाने का समाचार प्राप्त है।बताया जाता है कि जेहरा टोला निवासी देवनारायण रजवार उम्र करीब 45 वर्ष की लाश गांव के सड़क किनारे बांस झुरमुट में लटका हुआ मिला।
बताया गया कि वह मंदबुद्धि था और बीते दिन बाईक दुर्घटना में उसका पैर भी टूट गया था। जिसके बाद वह अनमना हो गया था। उसके दो बेटे भी हैं। घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने की जानकारी नहीं प्राप्त है।