Breaking News

रांची में 6 महीने बाद 12 अक्टूबर से सिटी बसें चलेंगी

  • अभी 50 फीसदी यात्री ही बस में सफर कर सकेंगे। यात्रियों को मास्क पहनना भी जरूरी होगा

राजधानी रांची में 6 महीने से बंद सिटी बसें 12 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगी। कचहरी चौक से अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए राजेंद्र चौक तक नई सिटी बसें चलाई जाएंगी। वहीं, रातू रोड किशोरी यादव चौक से कांटा टोली होते हुए धुर्वा गोल चक्कर तक पुरानी सिटी बसों का परिचालन होगा। नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने परिवहन विभाग द्वारा जारी किए गए एसओपी के आधार पर बसों को चलाने का निर्देश दिया है। हालांकि, अभी 50 फीसदी यात्री ही बस में सफर कर सकेंगे। यात्रियों को मास्क पहनना भी जरूरी होगा। बस में चढ़ने और उतरने में भी उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। नगर निगम की टीम को भी यात्रा के पहले सभी बसों को सैनिटाइज कराना होगा।

मालूम हो कि मार्च में लॉकडाउन होने के साथ ही सिटी बसों का परिचालन बंद कर दिया गया था। अनलॉक शुरू होने के बाद लोगों को आवागमन में परेशानी होने लगी, तब सिटी बसों के परिचालन करने की मांग शुरू हुई थी। इसे देखते हुए नगर आयुक्त ने सिटी बस को चलाने की अनुमति दे दी है।

Check Also

भुरकुंडा : रीवर साइड में नारायणी साड़ी सेंटर का हुआ उद्घाटन

🔊 Listen to this आजसू नेता रोशनलाल चौधरी ने किया उद्घाटन भुरकुंडा (रामगढ़): रीवर साइड …