Breaking News

खूँटी  : भाजपा कार्यकर्ता जगरनाथ मुंडा बनाए गए जिला प्रभारी

खूँटी । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश झारखंड प्रदेश ने सिमडेगा जिला के लिए सक्रिय कर्मठ कार्यकर्ता जगरनाथ मुंडा को किसान मोर्चा का जिला प्रभारी बनाया है । समिति ने बताया कि श्री मुण्डा को उक्त किसान मोर्चा का जिला प्रभारी बनाए जाने से पार्टी को सिमडेगा में तटस्थ और मजबूत समिति का निर्माण होगा, जिससे पार्टी को संगठनात्मक संरचना तैयार करने में बल मिलेगा। तथा सिमडेगा जिले में जनजातीय भावनाओं की उत्कृष्टता बढ़ेगी।

शुभकामनाएँ और बधाई दी

श्री मुंडा को किसान मोर्चा प्रभारी बनाए जाने पर तोरपा विधायक कोचे मुंडा, जिप अध्यक्ष जोनिका गुड़िया, केंद्रीय जनजाति विकास मंत्री अर्जुन मुंडा के जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, प्रदेश के अरुण चंद्र गुप्ता, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजीव महतो उर्फ राजू , ओबीसी मोर्चा महामंत्री निरंजन प्रसाद युवा मोर्चा के नीरज पाढ़ी, नीरज साहू, शिव कुमार केसरी, प्रेम कुमार साहू, मनोज कुमार लुगुन, प्रदीप साहु, सुभाष हलधर आदि ने शुभकामनाएँ और बधाई दी है।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …