Breaking News

बेरमो से योगेश्वर महतो बाटुल और दुमका से लुइस मरांडी भाजपा की प्रत्याशी होंगे

  • भाजपा ने झारखंड के दो विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की

रांची। झारखंड में होने वाले दो विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने लगभग निर्णय ले लिया है। भाजपा सूत्रों के अनुसार दुमका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी पूर्व मंत्री लुईस मरांडी होंगी। वही बेरमो विधानसभा क्षेत्र से योगेश्वर महतो बाटुल भाजपा के प्रत्याशी होंगे। ज्ञातव्य हो कि बेरमो विधानसभा क्षेत्र से 12 लोगों के नाम पर चर्चा हुई है। बेरमो से प्रत्याशी तय करने में भाजपा को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अंतिम समय में मात्र 2 लोगों के नाम को लेकर चर्चा हुई। लेकिन भाजपा नेतृत्व में पूर्व प्रत्याशी और विधायक रहे योगेश्वर महतो बाटुल के नाम को फाइनल किया है। वही दुमका विधान सभा उपचुनाव को लेकर पांच लोगों के नामों की चर्चा हो रही थी। लेकिन अंतिम समय में लुईस मरांडी का नाम फाइनल हुआ है।

भाजपा ने अपने पुराने नेताओं पर ही विश्वास जताया है

भाजपा ने अपने पुराने नेताओं पर ही विश्वास जताया है। भाजपा ने अपने दो दिग्गज नेताओं को प्रत्याशी बनाकर झारखंड में सत्तारूढ़ दल के सामने कड़ी चुनौती पेश कर दिया है। जिससे यह विधानसभा उपचुनाव काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। ज्ञातव्य हो कि झामुमो ने दुमका से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अनुज बसंत सोरेन का नाम तय किया है। वही कांग्रेस ने बेरमो के विधायक रहे राजेंद्र सिंह के बेटे अनूप सिंह पर विश्वास जताया है। बताया जाता है कि दोनों विधानसभा क्षेत्र में चुनाव में जोरदार टक्कर होने की संभावना है। भाजपा ने बेरमो से योगेश्वर महतो बाटुल को प्रत्याशी बनाकर कांग्रेस को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। यहां भाजपा और हादसों कांग्रेस को जोरदार टक्कर देने की तैयारी की है।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …