- मृतक की पहचान संजय पूर्ति के रूप में की गई
सायको थाना क्षेत्र के बलंगा गांव में शनिवार की शाम एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से वार कर नृशंस हत्या कर दी गई। रविवार सुबह शव मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मृतक मवेशी व्यापार से जुड़ा हुआ था। परिजनों ने अब तक किसी पर भी हत्या का शक जाहिर नहीं किया है।
मृतक की पहचान संजय पूर्ति के रूप में की गई। परिजनों के अनुसार, संजय अपनी बाइक से शनिवार को मवेशी खरीदने के लिए निकला था। लौटने के क्रम में अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी। परिजन को सुबह बारूपीड़ी और बालंगा के बीच रास्ते में शव होने की सूचना मिली तो वो मौके पर पहुंचे।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सायको थाना की पुलिस लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा, लूट और मवेशी तस्करी के एंगल समेत विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजन के अनुसार, संजय की किसी से कोई दुश्मनी या विवाद नहीं था।