Breaking News

कुशासन से ऊब चुकी है जनता, उपचुनाव की दोनों सीटें जीतेंगे : दीपक प्रकाश

  • भाजपा ने उपचुनाव में दोनों सीट जीतने का किया दावा

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य की जनता हेमंत सरकार के कुशासन से ऊब चुकी है।9महीने के कार्यकाल में ही जनता बदलाव चाहने लगी है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में जनता बदलाव का ट्रेलर दिखा देगी। यह उपचुनाव विकास बनाम भ्रष्टाचार की लड़ाई है। आज राज्य में लूट खसोट मची हुई है। अनाज गोदाम में सड़ रहे और राज्य में भूख से मौत हो रही। कोरोना महामारी में अस्पतालों के कुप्रबंधन से जनता त्रस्त है।लोग प्राइवेट हॉस्पिटल में महंगे इलाज केलिये विवश हैं। चालू उद्योग बंद हो रहे परंतु तबादला उद्योग खूब फल फूल रहा है। राज्य सरकार नई सड़क तो बना नही पा रही,यहां तक कि गड्ढे भरने में भी विफल रही।

यह लोककल्याण बनाम झूठी घोषणाओं की लड़ाई है

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह लोककल्याण बनाम झूठी घोषणाओं की लड़ाई है। प्रदेश की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने राज्य में विकास के ऐतिहासिक कार्य किये।गांव,गरीब,किसान ,युवा,महिला सभी को समर्पित विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारा है।परंतु महा गठबंधन ने जनता को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाकर जनता को छला है,जनता उपचुनाव में इसका हिसाब बराबर करेगी।श्री प्रकाश ने कहा यह लोकतंत्र बनाम परिवारवाद की लड़ाई है।दोनों क्षेत्र की जनता परिवार की परिक्रमा से ऊब चुकी है। झामुमो कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता आज हतोत्साहित हैं।दोनों पार्टियां जनता से कट चुकी है और परिवार विशेष में सिमट चुकी है। कहा कि यह चुनाव अमन चैन बनाम उग्रवाद की लड़ाई है। आज फिर से उग्रवादी अपना पैर तेजी से पसार रहे है जबकि भाजपा सरकार ने उग्रवादियों पर पूरी तरह नकेल कसी थी।

यह उपचुनाव राज्य की तकदीर और तस्वीर बदलेगा

उन्होंने कहा कि आज जनता पूछ रही है कि किसानों की ऋण माफी का क्या हुआ, युवाओं केलिये लाखों रोजगार का क्या हुआ, क्यों महिलाओं के सशक्तिकरण की योजनाएं बंद की गई,क्यों उद्योग धंधे बंद हो रहे,क्यों बलात्कार की घटनायें रिकॉर्ड बना रही,क्यों लोग भूख से मरने को विवश है। उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव राज्य की तकदीर और तस्वीर बदलेगा।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …