Breaking News

दुमका : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यक्रमों में उमड़ रही लोगों की भीड़

  • भाजपा ने दुमका विधानसभा में चुनाव अभियान शुरू किया
  • झामुमो ने दुमका के साथ सदैव भेदभाव किया है : रघुवर दास

दुमका। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज दुमका के विभिन्न क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दुमका के साथ सदैव भेदभाव किया। चुनाव जीतने के बाद दुमका सीट छोड़कर झामुमो ने दुमका की जनता का अपमान किया है। झूठ, फरेब, दुष्प्रचार और बड़े-बड़े वादे कर झामुमो-कांग्रेस सत्ता में तो आ गई। लेकिन अब एक भी वादा पूरा नहीं कर रही है। चुनावों में सरकार को ऐसा सबक सिखाये कि वह चेत जाए।

सरकार को संदेश जाये कि वादे पूरे नहीं किये तो जनता माफ नहीं करेगी। इसके बाद केराबनी में पहाड़िया समुदाय के लोग साथ बैठक की। ग्राम शंकर स्टेट गांदो और बरमत्ता में महिला चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने बच्चियों के लिए कई योजना चलाई। जन्म से शादी होने तक गरीब बच्ची के परिवार को 70 हजार रुपये दे रही थी। इस सरकार ने ये योजनाएं बंद कर दी। साथ ही अपने किये वादे भी पूरा नहीं कर रही है। महिलाओं के विकास और सुरक्षा के लिए हमारी सरकार ने कई कार्य किए थे, लेकिन आज महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े हैं।

पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे

इसके बाद उन्होंने बरडतल्ली गांव की निवासी नीलु हेंब्रम जी के घर पर भोजन किया। भोजन के बाद ग्रामीणों से बात की। ग्रामीणों ने बताया कि राज्य में सरकार बदलते ही विकास के कार्य बाधित हो गए हैं। कल्याण योजनाएं भी ठप पड़ी हैं। वर्तमान सरकार ने सारी योजनाएं बंद कर दी। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व दुमका से भाजपा प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी, राज्य 20 सूत्री के पूर्व उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद समेत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

Check Also

तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं नरेंद्र मोदी : प्रदीप

🔊 Listen to this तुष्टिकरण की राजनीति से मुसलमानों का बेड़ा गर्क किया कांग्रेस व …