Breaking News

विधानसभा उपचुनाव में राजग प्रत्याशियों की होगी जीत : चन्द्रप्रकाश

  • विधानसभा उपचुनाव में आजसू कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी को करेंगे समर्थन
  • राज्य की जनता का इस सरकार से हो चुका है मोहभंग

मिथिलेश कुमार

रजरप्पा (रामगढ़)। झारखंड में दो विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होने जा रहा है। राज्य के दुमका विधानसभा क्षेत्र और बेरमो विधानसभा क्षेत्र में 3 नवंबर को मतदान होना है। इसको लेकर सत्तारूढ़ दल और विपक्ष अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। अब यूपीए और एनडीए घटक जीत का दावा करने लगे हैं। प्रदेश में 2 विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर गिरिडीह के सांसद आजसू नेता चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार हर मुकाम पर फेल हो चुकी है। झारखंड की जनता अब इस सरकार से उठ चुकी है।विधान सभा उपचुनाव में आजसू पार्टी ने अपना समर्थन भाजपा को दिया है।

इस बार बेरमो व दुमका विधानसभा उपचुनाव में जनता जेएमएम पार्टी को अपनी मतों से जवाब देगी

पूर्व मंत्री सह वर्तमान गिरीडीह सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि एनडीए गठबंधन ने उपचुनाव में दुमका विधानसभा सीट से लुइस मरांडी व बेरोमो विधानसभा सीट से योगेश्वर महतो बाटुल को एनडीए गठबंधन ने उम्मीदवार घोषित किया है। इस बार बेरमो व दुमका विधानसभा उपचुनाव में जनता जेएमएम पार्टी को अपनी मतों से जवाब देगी। आजसू पार्टी पूरी ताकत के साथ दोनो सीटों पर एनडीए गठबंधन सीट को भारी मतों से विजय दिलायेगी। वहीं जेएमएम पार्टी के सरकार को परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि जेएमएम की पार्टी जनता को ठगने का कार्य की हैं।आजसू पार्टी की चुनाव प्रचार में पार्टी के हरेक कार्यकर्ता अपनी टीम के साथ कार्य करेंगी।

बाटुल को जिताने के लिए पूरी ताकत लगाएगी

चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता बेरमो विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल को जिताने के लिए पूरी ताकत लगाएगी। आजसू कार्यकर्ता बेरमो जाकर भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार प्रसार करने का काम करेंगे। श्री चौधरी ने कहा कि जब से झारखंड में यह सरकार आई है। तब से विकास का कार्य पूरी तरह से ठप पड़ गया है। वर्तमान सरकार से जनता का मोहभंग हो चुका है। विधानसभा उपचुनाव के परिणाम आने के बाद सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …