Breaking News

रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में 325 वा खालसा साजना दिवस बैसाखी 13 अप्रेल को

गुरुद्वारा साहिब में सजेगा विशेष दीवान।

रामगढ़ l 325 वा खालसा साजना दिवस 13 अप्रैल को मनाया जाएगा। जिसको लेकर गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाया जाएगा। इस वर्ष वैशाखी को खास बनाने के लिए प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर किला मंदिर लोहार टोला,झंडा चौक, मेन रोड,सुभाष चौक से वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंची, प्रभात फेरी का स्वागत रामगढ़ स्त्री साथ संगत के द्वारा किया गया, पश्चात निशान साहेब पर माला डालकर स्वागत किया गया गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से माता महेंद्र कौर अरोड़ा के द्वारा स्त्री साथ संगत की प्रधान बलविंदर कौर को सरोपा देकर सम्मानित किया गया। स्त्री सत्संग की ओर से चाय नाश्ते का प्रबंध किया गया। साथ ही प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहब पहुंचने के पश्चात निशान साहिब के चोले की सेवा की गई, चोले की सेवा के लिए सरदार सतपाल सिंह सजूजा जी को सरदार गुरदीप सिंह सैनी द्वारा सरोपा देकर समानित किया गया।
बता दें कि बैसाखी के उपलक्ष में गुरुवार को गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ हुआ है जिसकी समाप्ति शनिवार को होगी। गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाया जाएगा। पटियाला से आए रागी भाई मनप्रीत सिंह जी संगत को शब्दों से निहाल करेंगे। इसके बाद संगत के लिए लंगर अटूट बरतेगा।


गुरुद्वारा साहिब में मुख्य रूप से रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब के मित प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, हैप्पी छाबड़ा रघुवीर सिंह छाबड़ा डॉक्टर नरेंद्र सिंह सोनी सरदार, रणजीत सिंह छाबड़ा, सरदार तेजेंदर सिंह सोनी, गुरजीत सिंह सरदार अंकित सिंह कालरा,आशु कालरा,राजा कालरा,बबलू छाबड़ा, यश छाबरा, अनु कालरा, शरद चमन,सरदार रविंद्र सिंह छाबड़ा उर्फ बिट्टी सिंह , हरप्रीत सिंह खालसा, जसकीरत सिंह भाटिया, नरेंद्र सिंह चमन, रविंद्र सिंह गांधी पप्पू जैसल कुलवंत सिंह मारवाह रमन बेदी त्रिलोचन सिंह गुरदीप सिंह, राजू जश्सल, महेंद्र कौर अरोड़ा परमजीत कौर, सुमी जॉली, भूषरी,चरणजीत कौर जॉली, जसमीत कौर सोनी, मनप्रीत कौर सैनी, सतविंदर कौर शामिल हुए।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …