Breaking News

कल्पना मुर्मू सोरेन ने जारी किया न्याय उलगुलान रैली का एजेंडा

21 अप्रैल को रांची में जुटेंगे इंडिया के दिग्गज

रांची l कल्पना मुर्मू सोरेन ने 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में प्रस्तावित न्याय उलगुलान रैली का एजेंडा जारी कर दिया है। शुक्रवार को कल्पना मुर्मू सोरेन ने हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया अकाउंटट से न्याय उलगुलान महारैली का एजडजेंजडा जारी कर दिया। कल्पना मुर्मू सोरेन ने बताया कि यह रैली तानाशाही के खिलाफ, चंदा चोरों के खिलाफ, इलेक्टोरल बॉन्ड महालूट के खिलाफ, जल, जंगल, जमीन लूटने वालों के खिकलाफ, आदिवासी विरोधियों के खिलाफ, दलित विरोधियों के खिलाफ, पिछड़ा विरोधियों के खिलाफ, अल्पसंख्यक विरोधियों केखिलाफ, सरकारी संपकत्तियों को बेचने वालों के खिलाफ, बेरोजगारी के खिलाफ, महंगाई के खिलाफ आयोजित की जा रही है।

कल्पना मुर्मू सोरेन ने किया आह्वान

कल्पना मुर्मू सोरेन ने लिखा कि पूरे देश कह रहा है कि उलगुलान! उलगुलान! उलगुलान! अपनी आवाज बुलंद करने को, उलगुलान शुरू करने को रांची चलो। 21 अप्रैल 2024। प्रभात तारा मैदान। झारखंड झुकेगा नहीं। इंडिया रूकेगा नहीं।

6 अप्रैल को पार्टी की बैठक में लिया था फैसला

गौरतलब है कि पिछले दिनों कांके स्थित कल्पना मुर्मू सोरेन के आवास में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में 2 अहम फैसलों पर मुहर लगी थी। इसमें पहला था गांडेय विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में कल्पना मुर्मू सोरेन की उम्मीदवारी पर मुहर लगाना और दूसरा, रांची के प्रभात तारा मैदान में न्याय उलगुलान रैली का आयोजन करना। गौरतलब है कि 21 अप्रैल को प्रस्तावित इस रैली में शामिल होने के लिए देशभर में इंडिया गठबंधन के घटक दल के नेताओं को न्योता भेजा गया है। इसमें राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, एनसीपी नेता और उद्धव ठाकरे जैसे नेताओं को बुलाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक इनमें से कुछ लोगों ने सहमति भी दी है।
इंडिया गठबंधन के दिग्गज नेता जुटेंगे
बता दें कि पिछले कुछ दिनों में इंडिया गठबंधन की 2 बड़ी महारैली हुई है। पहले तो 20 मार्च को मुंबई के शिवाजी पार्क में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन समारोह थाpजिसमें मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और कल्पना मुर्मू सोरेन शामिल हुए। इसके बाद दिल्ली में आप की तरफ से आयोजित संकल्प महारैली में भी कल्पना मुर्मू सोरेन नजर आईं। रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित रैली को इसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है। यहां कल्पना मुर्मू सोरेन के नेतृत्व कौशल की भी परीक्षा होगी।

Check Also

हजारीबाग में 17 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

🔊 Listen to this हजारीबाग। जिले की कोर्रा थाना पुलिस ने सियारी चौक के नजदीक …