Breaking News

भाकपा-माले ने दिवंगत कामरेड महादेव प्रजापति का स्मृति दिवस मनाया

रामगढ़l भाकपा-माले सदस्य दिवंगत कामरेड महादेव प्रजापति का 13 वां स्मृति सह संकल्प दिवस के रुप में प्रजापति मुहल्ला उनके निवास स्थान- हेसला में मनाया गया। सर्वप्रथम चित्र पर माल्यार्पण पत्नी मानो देवी के द्वारा किया गया। तत्पश्चात उपस्थित साथियों ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित करने के साथ ही 1 मिनट का मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नारे लगाए गए “भाजपा हटाओ-देश बचाओ,मोदी हटाओ-लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ,मजदूर-किसान, छात्र-नौजवान,महिला विरोधी भाजपा को सत्ता से बेदखल करो”l

उपस्थित साथियों से आह्वान किया गया कि 21 अप्रैल 2024 को धुर्वा रांची,प्रभात तारा मैदान में इंडिया गठबंधन के द्वारा आयोजित ”उलगुलान न्याय महारैली को सफल बनाने के लिए तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया गया । कारपोरेट साम्प्रदायिक फासीवादी,पूंजी परस्त भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए तथा मजदूर, किसानों, छात्रों-नौजवानों, महिलाओं को संगठित होकर रोजगार,अधिकार, लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा व हिफाजत करने के लिए आगामी 20 मई 2024 को लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करना होगा। गरीबों,मेहनतकश मजदूर किसानों, बेरोजगारों का एक-एक वोट जो गरीबों-वंचितों के उज्वल भविष्य का निर्धारण करेगा। इसके लिए जन जागरुकता के साथ संगठित होकर अपने हर अधिकारों के रक्षा के लिए हमें संकल्प लेते हुए आगे बढ़ना होगा। तभी दिवंगत कामरेड महादेव प्रजापति का स्मृति श्रद्धांजलि, सच्ची श्रद्धांजलि होगी
स्मृति सह संकल्प दिवस में भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य सह रामगढ़ प्रखंड सचिव कामरेड सरयू बेदिया, महादेव राम,लालकुमार बेदिया, जगदीश बेदिया, विजय प्रजापति,फुलचंद करमाली,जयकुमार बेदिया,रतन बेदिया,रजनी मुण्डा,शिन्कु प्रजापति ,प्रेमचन्द बेदिया, राजकिशोर ठाकुर,अनवर अंसारी,कविता देवी, भीम प्रजापति,बितू प्रजापति, मालती देवी,बसंत प्रजापति, बिना देवी,रिषि राजकुमार एवं श्याम कुमार आदि शामिल थे।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …