Breaking News

चुनाव जितने के बाद जनता का काम नहीं किया, तो जनता के सामने दोबारा चेहरा नहीं दिखाउंगा:ढुलू महतो

अफवाह पर ध्यान न देते हुए भाजपा को वोट देकर ढुलू महतो को जिताकर संसद भेजें:रागिनी सिंह

बस्ताकोला के बूथ स्तरीय परिचयात्मक बैठक में बोले भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो

झरिया(धनबाद)lमाखन मटका में शनिवार को बस्ताकोला मंडल बूथ स्तरीय परिचयात्मक बैठक संपन्न हुई। भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो ने सभी से परिचय प्राप्त किया। ढुलू महतो ने कहा कि नरेंद्र मोदी के जनहितकारी कार्यों को जन जन तक पहुंचाना एक एक कार्यकर्ता का दायित्व है। अगर जनता का काम नहीं सका तो चुनाव में चेहरा दिखाने नहीं आउंगा। कहा आम कार्यकर्ता को भाजपा ने टिकट दिया है। कांग्रेस परिवारवाद की पार्टी है। इसलिए पति विधायक तो पत्नी को टिकट दिलवा दिया गया। यह गरीब और एक राजकुमार की लड़ाई है। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रागिनी सिंह ने कहा कि मोदी जी ने सैंकड़ों विकास कार्य किए हैं उन्हें जन जन तक पहुंचाना है। झरिया में पिछले लोकसभा चुनाव से बढ़कर वोट मिलेगा। भाजपा को वोट देकर नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है। ताकि देश का विकास हो सक। पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लगे हैं, उन्ही के बदौलत ही पार्टी का परचम लहराता है। अफवाह पर ध्यान न देते हुए भाजपा को वोट देना है। ढुलू महतो को जिताकर संसद भेजें। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा ने किया, जबकि संचालन महामंत्री तरुण राय व धन्यवाद ज्ञापन संतोष रवानी ने किया। इस दौरान प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, योगेंद्र यादव, राजकिशोर जेना, मीडिया प्रभारी बप्पी बाउरी उपस्थित थे।

Check Also

मतदाता जागरूकता के तहत कल “मंगलवार” को होगा WALKATHON “वॉक फॉर डेमोक्रेसी” का आयोजन

🔊 Listen to this पुलिस लाइन रामगढ़ से होगी शुरुआत सुभाष चौक पर होगा मतदाता …