Breaking News

जैन समुदाय के द्वारा निकाली गई महावीर जयंती की भव्य शोभायात्रा का, हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा किया गया स्वागत

जैन धर्म के 24वें तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी का जीवन ही उनका सबसे बड़ा संदेश है : चंद्रप्रकाश जैन

हजारीबागlहजारीबाग की पावन धरती पर जैन समुदाय के द्वारा महावीर जयंती के पावन पर्व पर भव्य शोभा यात्रा निकाला गया। जिसका सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के द्वारा के बड़ा बाजार चौक के समीप जैन समुदाय के महामंत्री पवन जैन अजमेरा, सयुक्त महामंत्री, कोषाध्यक्ष,कार्यकारिणी सदस्य टोनी जैन, एवं स्वरूप चंद्र सहित कई बड़े पदाधिकारियों को अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात जुलूस में शामिल तमाम महिलाएं,पुरुष एवं बच्चों के बीच जूस एवं पानी की बोतल का वितरण किया गया। जिसके पश्चात सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शोभायात्रा में शामिल महावीर स्वामी की तस्वीर का दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात जैन समाज के बड़े पदाधिकारियों के द्वारा हजारीबाग यूथ विंग के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का अभिनंदन किया गया। शोभा यात्रा के दौरान जैन समुदाय के सभी सदस्य महावीर स्वामी की जय कारे लगाते हुए शोभा यात्रा का आनंद ले रहे थे। तो वही शोभायात्रा में महिलाएं लाल पीली साड़ी एवं पुरुष कुर्ता पजामा में शामिल हुए और शोभायात्रा का भरपूर आनंद ले रहे थे, तो वहीं बच्चे भी शोभायात्रा में आनंदित होकर घूम रहे थे और ईश्वर की आराधना कर रहे थे।
कार्यक्रम को विशेष सफल बनाने में:- हजारीबाग यूथ विंग के अभिभावक स्वरूप सुरेंद्र खंडेलवाल, संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, सचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष विकास केशरी, कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल, कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र गर्ग उर्फ बिट्टू बिहारी, अभिषेक पांडे,प्रणीत जैन, हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक की सुपुत्री वर्षा जैन,अजय यादव सहित कई लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
मौके पर हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने महावीर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जीवन ही उनका संदेश है। उनके सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह, ब्रह्मचर्य और अस्तेय आदि उपदेश एक खुली किताब की तरह है।b जो सत्य परंतु आम आदमी को कठिन प्रत‍ीत होते हैं।
मौके पर हजारीबाग यूथ विंग के सचिव संजय कुमार एवं उपाध्यक्ष विकास केसरी ने संयुक्त रूप से महावीर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जैन समाज द्वारा महावीर जयंती के उपलक्ष पर निकाला गया भव्य शोभायात्रा जिसका स्वागत व अभिनंदन करने का हम सभी हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सौभाग्य प्राप्त हुआ। महावीर स्वामी की कृपा से। हम सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों पर महावीर स्वामी का आशीर्वाद सदैव बना रहे।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …