Breaking News

राष्ट्रपति पदक से सम्मानित वैली क्युएटी कमांडो विवेक तिवारी ने बुजुर्गों के साथ मनाया शादी की वर्षगांठ

ऐसे मौके पर यहां आने से मन काफी प्रसन्न और प्रभावित होता है : विवेक तिवारी

हजारीबाग।जहां एक और हर कोई अपनी शुभ दिन पर पार्टी जैसे विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करता है तो वही हजारीबाग जिले के निवासी राष्ट्रपति पदक से सम्मानित वैली क्युएटी कमांडो विवेक तिवारी ने अपनी शादी की दूसरी वर्षगांठ शहर के एसपी कोठी स्थित ओल्ड ऐज होम के बुजुर्गों के संग बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया बुजुर्गों के साथ केक काटकर शादी की वर्षगांठ जैसी महत्वपूर्ण दिन को मनाया। साथ ही बुजुर्गों के बीच फल,नाश्ता का वितरण किया। बुजुर्गों से वैवाहिक जीवन के सुख मय पाल के लिए आशीर्वाद लिया। सभी बुजुर्गों ने दोनों हाथों से विवेक तिवारी एवं उनकी धर्मपत्नी स्नेहा उपाध्याय को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप दोनों सदैव खुश रहे, आपके जीवन में ईश्वर का आशीर्वाद सदैव बरसता रहे।
इस अवसर पर विवेक तिवारी, उनकी धर्मपत्नी स्नेहा उपाध्याय, उनकी माताजी अनुराधा देवी, अनुराग उपाध्याय विधि तिवारी, हजारीबाग यूथ विंग के सचिव संजय कुमार,कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल सहित कई लोग मौजूद थे।

मौके पर विवेक तिवारी ने कहा कि जीवन के हर एक दिन में हम अपने मौज मस्ती में रहते हैं पर ऐसे दिनों में यहां पर आने से मन काफी प्रश्न और प्रभावित होता है मैं सभी से आग्रह करता हूं कि अपने जन्म दिवस शादी के वर्षगांठ जैसे महत्वपूर्ण दिन पर यहां अवश्य आए और बुजुर्गों की सेवा करें उनकी सेवा करने से अपार आशीर्वाद प्राप्त होता है भविष्य सुख में होता है।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …