Breaking News

कांग्रेस जीतने के लिए नहीं,हारने के लिए चुनाव लड़ती है: राजेन्द्र

रांचीlमूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस में हजारों कार्यकर्ता होंगें जो वर्षों से समाज सेवा कर रहे हैंlयह सोचकर कि एक दिन उनका मेहनत का फल उन्हें पार्टी देगी और वे सांसद -विधायक बनेंगें.लेकिन कांग्रेस पार्टी ने एक ऐसा उम्मीदवार रांची से दे दिया जो आम जनता से उन्हें कोई सरोकार नहीं रहा है। वहीं धनबाद से भी बाहरी को उम्मीदवार बनाया गया है ,उन्हें भी राजनीति से कोई सरोकार नहीं रहा है। राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि विनाश काले विपरीत बुद्धि चरितार्थ कांग्रेस के लिए कहना ठीक रहेगा।

राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि हाल के दिनों में आम लोगों के बीच रहने वाले नेता रांची से पांच बार सांसद रहे रामटहल चौधरी, कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी बनाती तो रांची का चुनाव दिलचस्प हो जाता है। रांची और झारखंड की जनता यह जरूर चाहती है कि राज्य को समझने वाले नेता ही सांसद और विधायक बने जिससे झारखण्ड के विकास को गति मिले।
राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं जिस जाति की जितनी आबादी उसकी उतनी भागीदारी रामटहल चौधरी, पिछड़ा वर्ग से भी आते थे। राहुल गांधी, के कहनी और कथनी पर भी फिट बैठते थे लेकिन शायद कांग्रेस को जीतने के लिए नहीं हारने के लिए रांची से चुनाव लड़ना है।

Check Also

विधायक अंबा प्रसाद के ऊपर राजनीतिक दल द्वारा अभद्र टिप्पणी पर झारखंड वैश्य समाज ने आक्रोश जताया

🔊 Listen to this रामगढ़lझारखंड वैश्य समाज के द्वारा 27 अगस्त को साहू भवन रामगढ़ …