Breaking News

भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग से की शिकायत

  • अधिकारियों द्वारा उपचुनाव प्रभावित करना चाहती है हेमंत सरकार : आदित्य साहू
  • बेरमो एसडीपीओ सतीश चंद्र झा को हटाने की मांग

रांची। भारतीय जनता पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयोग को अधिकारियों द्वारा उपचुनाव प्रभावित करने की मंशा को लेकर राज्य की हेमंत सरकार के खिलाफ शिकायत किया है। राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त मुख्य चुनाव पदाधिकारी हीरालाल मंडल को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश चंद्र झा (पुलिस उपाधीक्षक) को चुनाव कार्य से दूर करने एवं स्थांतरण करने की मांग की है। ज्ञापन की एक प्रतिलिपि मुख्य चुनाव आयुक्त, नई दिल्ली को भी भेजा गया है। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदेश मंत्री नवीन जयसवाल, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास, विधि विभाग के सुधीर श्रीवास्तव शामिल थें।

निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया पर प्रश्न भी उत्पन्न करता है

इस दौरान प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि सतीश चंद्र झा पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय बोकारो के पद पर पदस्थापित थे किंतु चुनाव के ठीक 1 माह पूर्व पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय बोकारो के पद से स्थानांतरित करते हुए बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित करना, निश्चित रूप से कहीं ना कहीं झारखंड सरकार के द्वारा किया गया यह पदस्थापना शंका उत्पन्न करता है। साथ ही निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया पर प्रश्न भी उत्पन्न करता है।

स्वच्छ और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया हेतु सतीश चंद्र झा को तत्काल चुनाव कार्य से दूर किया जाए

बेरमो विधानसभा बोकारो जिला के अंतर्गत आता है और एक पुलिस उपाधीक्षक स्तर के पदाधिकारी का स्थानांतरण एक ही जिले में दो अलग-अलग पद पर होता है। वह भी चुनाव घोषणा के ठीक एक माह पूर्व। यह पूरी तरह से झारखंड सरकार द्वारा बेरमो उपचुनाव को प्रभावित करने के लिए किया गया प्रयास है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से अनुरोध किया है कि स्वच्छ और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया हेतु सतीश चंद्र झा को तत्काल चुनाव कार्य से दूर किया जाए। ताकि उपचुनाव शांति, भेदभाव रहित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …