Breaking News

वामदलों ने मांडू प्रखंड अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया

  • कुजु रेलवे साइडिंग मे अबैध ट्रांसपोर्टिंग बंद कर ,बेरोजगारों को काम दे प्रशासन: महेन्द्र पाठक

रामगढ़। वामदलों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 13 अक्टूबर को मांडू प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।आज मंगलवार को वामदलों के बैनर तले सीपीआई कार्यालय से जुलूस के नेतृत्व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य के सहायक सचिव महेन्द्र पाठक, प्रखंड सचिव कयुम मलिक, भाकपा माले भुवनेश्वर बेदीया, मासस के सुरेंद्र सिंह,नेमन यादव , विष्णु कुमार,विनय झा ने किया।गगनभेदी नारों के साथ प्रखंड कार्यालय के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जुलूस सभा में तब्दील हो गया।सभा की अध्यक्षता भुवनेश्वर बेदीया संचालन भाकपा नेता विनय झा ने किया ,लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य के सहायक सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा था कि सभी लोगों को राशन मुहैया करायेंगे। लेकिन उन्होंने धोखा दिया। जिन लोगों को राशन कार्ड है, उन्हें भी प्रति यूनिट 1 किलो अनाज काटा जा रहा है।

रेलवे साइडिंग में बगैर माइनिंग के अवैध ट्रांसपोर्टिंग हो रहा है

वही कुजु कि रेलवे साइडिंग में बगैर माइनिंग के अवैध ट्रांसपोर्टिंग हो रहा है। मसीन से लोडिंग अनलोडिंग का काम बंद कर लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग जिला प्रशासन से किया। उन्होंने कहा कि मांडू प्रखंड में एक तरफ लोग भुखमरी के कगार पर हैं। तो दूसरी तरफ पदाधिकारियों के मिलीभगत से साढे तेरह सौ क्विंटल अनाज का घोटाला हुआ।दिखावे के रूप में f.i.r. किया गया।इसीलिए संलिप्त सभी लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की, सभा को भुवनेश्वर बेदीया शहीद अनसारी देवकी नन्दन बेदीया, नेमन यादव, कयुम मलिक, बीनय झा, सहित कई लोगों ने संबोधित किया। सभा के बाद 10 सूत्री मांग पत्र अंचलाधिकारी को समर्पित किया गया। किसान, मजदूर बीरोधी काला कानून झारखंड के विशेष सत्र बुलाकर निरस्त किया जाए।कुजु रेलवे साईडीँग मे मशीन बँद कर लोडिंग अनलोडिंग का काम मजदूरों को दिया जाय।रासन किरासन के काला बाजारी पर रोक लगाया जाय।प्रति यूनिट 1 किलो राशन की कटौती पर रोक लगाया जाय।गैरमजरूआ जमीन की रसीद अभिलंब चालू किया जाय।सभी लोगों को जिसके पास कार्ड नहीं है।सभी जरूरत मँद लोगों को राशन की गारंटी किया जाय।साढे बारह सौ किवँटल अनाज के घोटाले में संलिप्त सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाय।सरकारी जमीन की लूट बंद कर भुमी माफियाओं पर कनुनी कारवाई कि जाय।सोलर पेयजल आपूर्ति योजना मे की जा रही लुट कि जांच कर संबंधित लोगों पर कार्रवाई किया जाय।

फिजिकल डिस्टेंशन को पालन करते हुए जुलूस एवं सभा की गई 

सभा में महेन्द्र पाठक भुवनेश्वर बेदीया ,कयुम मलिक, मेवालाल प्रसाद नेमन यादव बीनय झा, दसरथ साव, कुलेश्वर साव, कुलेश्वर मेहता, सराफत अनसारी, ईमरान अनसारी ,अमन पाठक ,गोलू, जय वीर हंस दा ,करमा माँझी, राम सिंह माँझी, सुरेंद्र सिंह ,बसंत कुमार, डोली देवी ,सुमित्रा देवी, कुंती देवी, शांति देवी ,मुन्नी देवी, बबलु राम, ईमरान खान ,रामेश्वर महतो ,सरफराज अंसारी ,हबीब अनसारी ,गोलू टिंकू, शाहरुख अनसारी, छोटू सरफराज ,नासिर अंसारी जीशान, अंसारी सद्दाम, अंसारी, पप्पू भाई, शराफत हुसैन, मंटू रबिया खातून , ईकबाल मीरजा, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। सभा के बाद 5 सदस्य प्रतिनिधि मंडल अंचलाधिकारी मांडू को 10 सूत्री मांग पत्र समर्पित किया। फिजिकल डिस्टेंशन को पालन करते हुए जुलूस एवं सभा की गई ।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …