Breaking News

उरीमारी पसरिया घाटी में सड़क दुघर्टना में बाइक सवार की मौत हो गई

उरीमारी। बड़कागांव पसरिया घाटी में सड़क दुघर्टना में बाइक सवार की मौत हो गई।मिली जानकारी अनुसार तेतरा गंजू पिता स्वर्गीय जेठू गंजू ग्राम परसा टोली ओरमांझी थाना क्षेत्र निवासी की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। जानकारी अनुसार मृतक अपने बहन गीतवा देवी को हीरो स्प्लेंडर बाइक JH01D 6752 से छोड़ने बड़कागांव गया हुआ था। वहीं लोटने के क्रम में बड़कागांव पसरिया घाटी में टर्बो वाहन JHO1EN 6019 में टक्कर हो जाने से बाइक सवार तेतरा गंजू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोग की मदद से अस्पताल लाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित किया। वहीं मौके पर उरीमारी पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दी गई और पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।

Check Also

नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने धनबाद में तालाब से बरामद किया सामान से भरी बोरी

🔊 Listen to this धनबाद। नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम एक बार …