Breaking News

झारखंड में घुसपैठियों प्रवेश कर रहे, इसकी डेमोग्राफी प्रभावित होगी:डॉ हिमंता बिश्व शर्मा

कहा, झारखंड का भ्रष्टाचार देश और दुनिया में विख्यात हो गया है

  • देश में राम राज्य चाहिए या जिहाद राज्य,अब यह तय करने का समय आ गया है: मनीष जायसवाल
  • हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी का जमानत जप्त होगा: दीपक प्रकाश
  • रामगढ़ के रजरप्पा में विशाल आम सभा का हुआ आयोजन

रजरप्पा(रामगढ़)l हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल के समर्थन में रामगढ़ जिला के रजरप्पा में बुधवार को एक आमसभा का आयोजन किया गयाl इस आम सभा में असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंता बिश्व शर्मा, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश,हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल शामिल हुएl
भीषण और चिलचिलाती गर्मी के बीच रजरप्पा मैदान में आयोजित विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने कहा कि मैं मां कामाख्या की धरती से आया हूं और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के धरती मां छिन्नमस्तिका को प्रणाम करता हूं। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए आप सभी को कहना चाहता हूं कि देश में चार चरण का चुनाव अभी तक संपन्न हो चुका है और किसी के मन में कोई संदेह नहीं है कि है आपकी बार भाजपा 400 पार सीट जीत रही है। उन्होंने कहा कि जनता का रुझान स्पष्ट संकेत दे रहा है कि इस बार 400 से एक भी सीट काम नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा का एक ही बात बोल रहें हैं की किसी तरह 400 पार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा की राम मंदिर निर्माण के बाद हिंदुओं के बीच प्रबल उत्साह है। हिमंता विश्व शर्मा ने कहा की जब भाजपा ने 300 सीट पर किया तो कश्मीर से धारा 370 हटा, बाबरी मस्जिद की ढांचा की जगह राम मंदिर का निर्माण हुआ और इस बार 400 पार सीटों आया तो पीओके भी भारत में विलीन हो जायेगा। कृष्ण लला आएंगे और ज्ञानवापी में भी मंदिर बनेगा। उन्होंने कहा की देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड बेहद जरूरी है। पीएम मोदी ने 300 सीट जीतकर तो सिर्फ ट्रेलर दिखाया है 400 सीट आने के बाद पूरी फिल्म दिखाएंगे। हेमंता विश्व शर्मा ने झारखंड की मौजूदा हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे असम और झारखंड की जनसंख्या और भौगोलिक स्थिति एक है लेकिन झारखंड खनिज संपदा से भरपूर और समृद्ध है। बावजूद इसके झारखंड में जिस प्रकार घुसपैठिए प्रवेश कर रहे हैंl उसे झारखंड की डेमोग्राफी प्रभावित हो रही है और स्थानीय झारखंडी में इसका दुष्प्रभाव हो रहा है। कांग्रेस और झामुम की सरकार ने झारखंड को भ्रष्टाचार के लिए देश दुनिया में विख्यात कर दिया है। कांग्रेस और झामुमो की गठबंधन की सरकार तुष्टिकरण की राजनीति करती है। उन्होंने कहा की पिछले 10 सालों में मोदी सरकार ने आरक्षण के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं कियाlबल्कि दलित और आदिवासी समाज से आने वाले को देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पद पर विराजमान कर सम्मान देने का काम किया है। जबकि गैर भाजपा शासित प्रदेश कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में ओबीसी का आरक्षण काटकर मुस्लिम समुदाय को आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए,मथुरा और काशी में अधूरे सपने को पूरा करने के लिए, पीओके के वापसी के लिए,भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए,भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने के लिए एनडीए गठबंधन को 400 पार सीटों से जिताएं और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से मनीष जायसवाल को प्रचंड बहुमत से सांसद बनाएं ।


मौके पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की देश में रामराज्य चाहिए या जिहाद राज्य अब यह तय करने का समय आ गया है। हमारे कल्चर, हेरिटेज, सांस्कृतिक धरोहर को बचाना होगा। उन्होंने कहा की विकास के मामले अगर आप देखें तो कांग्रेस के 60 सालों में कोई विकास नहीं हुआ है। गरीबों की चिंता किसी ने की तो मोदी सरकार ने किया। पीएम मोदी का सपना है आगामी 2047 तक 2047 तक संपूर्ण भारत विकसित राष्ट्र बने और यहां के निवासी हर जरूरी सुविधा का लाभ ले सकें लेकिन यह सपना तभी पूरा हो सकता हैlजब आगामी 20 मई को आप सभी ईवीएम के बटन नंबर दो में कमल छाप पर अपना बहुमूल्य वोट देने का काम करेंगे। आप कमल छाप में वोट करेंगे तो आपका वोट देश के विकास में सीधा-सीधा नरेंद्र मोदी को जाएगा। मनीष जायसवाल ने यह भी कहा की नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाए और अपने बच्चे और देश की भविष्य को सुरक्षित बनाएं ।
राज्यसभा सांसद सह पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा की यह लोकसभा चुनाव एक धर्मयुद्ध है। जो कोरव और पांडव के युद्ध के रूप में चल रहा है। जिसमें पांडव के नेता के रूप में दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी धर्मयुद्ध में कमान थामे हैं तो दूसरी तरफ कोरव की सेना के रूप में कांग्रेस पार्टी की महागठबंधन खड़ी है उसका सत्यानाश झारखंड सहित पूरे देश में होने तय है। यह कांग्रेस के लिए अंतिम चुनाव है। हजारीबाग में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के आगे कोई टिकने वाला नहीं है। यहां तो कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिला तो हमारे एक साथी को फोड़कर कांग्रेसी चुनाव लड़वा रहें हैं लेकिन जमानत जब्त होने जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा की 20 मई को कमल फूल छाप में वोट देकर मनीष जायसवाल को जिताएं और मोदी जी के हाथों को मजबूत करेंl

आमसभा को संबोधित करते हुए रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास कर रहा हैl हम सभी को मिलकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल को भारी मतों से जीत दिलानी हैl उन्होंने कहा कि भाजपा और आजसु के कार्यकर्ता मिलकर प्रत्याशी मनीष जायसवाल को जीताने का काम करेंगेl
वही रजरप्पा मैदान में आयोजित आमसभा की अध्यक्षता रामगढ़ जिला अध्यक्ष प्रवीन मेहता और संचालन रणजीत पांडे ने कियाl कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों को बुके प्रदान कर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गयाl आमसभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता शशि भूषण भगत अनिल महतो टाइगर, प्रो के पी शर्मा, प्रदीप प्रसाद, विजय साहू,शिवलाल महतो,कुंटू बाबू, सुधा चौधरी,चंद्रशेखर चौधरी,अमरेंद्र कुमार गुप्ता,प्रो संजय सिंह,सरदार अनमोल सिंह,सूर्यवंश श्रीवास्तव, दिनेश साहू,दिलीप दांगी,करण जायसवाल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थेl

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …