Breaking News

चैनगडा में मनीष जायसवाल के समर्थन में एमपी के पूर्व विधायक ने की पथ सभा

भदानीनगर। चैनगडा दुर्गा मंडप के समीप मंगलवार की शाम भाजपा शक्ति केंद्र चैनगडा वार्ड संख्या 18 में पथ सभा आयोजित हुई। सभा की अध्ययक्षा संजय शाह और संचालन नूतन महतो ने किया। सभा में मुख्य रुप से मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता घमश्याम पिरोनिया, अल्पसंख्यक मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात, रामगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संजय शाह, करन जयसवाल, छोटन सिंह,रुपा देवी, सैयद किरमानी उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए घनश्याम पिरोनिया ने कहा कि देश का विकास भाजपा ही कर सकती है। देश की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर तबके के लोगों को मिल रहा है। विपक्ष दल सिर्फ धर्म और जात-पात की राजनीति कर लोगों को बहकाने का काम कर रहा। उन्होंने लोगों से कहा कि इसबार भाजपा को समर्थन करें और हजारीबाग लोकसभा के प्रत्याशी मनीष जसवाल को जीत दिलाये।

मौके पर नूतन महतो, हरिलाल महतो, सुनील साहू,ललन सिंह, पवन साहू, विशाल, निरंजन महतो, अनुज बेदिया, दिलीप बेदिया, कृति बेदिया, रामु, पिंटू,रमेश तुरी, बंधन महतो, यदुनंदन महतो, गणेश, संजय, अशोक, मोनिका, ललिता देवी, सुमन, रोहित, बैजू सहित अन्य मौजूद थे।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …