Breaking News

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपाइयों ने शहर में निकाली मोटरसाइकिल रैली

रामगढ़lभारतीय जनता पार्टी रामगढ़ कैंट मंडल अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैकड़ो मोटरसाइकिल की रैली निकाली गईl रामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रदेश कार्य समिति सदस्य रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू ने मोटरसाइकिल चला कर भाजपा कार्यकर्ता का मन बढ़ायाl हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी मनीष जायसवाल जिंदाबाद भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद नारा के साथ एवं भारतीय जनता पार्टी झंडा लगाकर भारतीय जनता पार्टी,आजसू एनडीए के कार्यकर्ता पूरे रामगढ़ में नगर भ्रमण कियाl

रामगढ़ कैंट मंडल के महामंत्री ऋषिकेश सिंह ने व्यवस्था पूर्वक सभी कार्यकर्ता को रैली में अनुशासन का पालन करते हुए नगर भ्रमण करने के लिए आग्रह कियाlभाजपा के सभी शक्ति केंद्र से सभी बूथ अध्यक्ष मोटरसाइकिल रैली में भाग लियाlसभी कार्यकर्ता संगठन के गरिमा को बरकरार रखते हुए कुशलपूर्वक नगर भ्रमण कर भाजपा कार्यालय में उपस्थित हुएl मौके पर शिवकुमार महतो मनोज जायसवाल नरेंद्र चंचल उपाध्यक्ष सुशांत कुमार पांडे संतोष कुमार साहू शीतल सिंह अजीत गुप्ता अभिषेक चौधरी मिथिलेश मंडल विजय पाठक बरुण सिंह,ब्रजेश पाठक संजय श्रीवास्तव अरविंद सिंह, सुरेंद्र शर्मा सुरेंद्र शर्मा सत्यजीत चौधरी राजेश ठाकुर संजय सिंह तरुण कुमार त्रिभुवन यादव त्रिभुवन यादव सुनील पासवान राजकुमार मुंडा सत्यजीत सिंह तथा अनेक भाजपा के सभी शक्ति केंद्र प्रभारी,बूथ अध्यक्ष कार्यकर्ता शामिल हुए l

Check Also

विधायक अंबा प्रसाद के ऊपर राजनीतिक दल द्वारा अभद्र टिप्पणी पर झारखंड वैश्य समाज ने आक्रोश जताया

🔊 Listen to this रामगढ़lझारखंड वैश्य समाज के द्वारा 27 अगस्त को साहू भवन रामगढ़ …