Breaking News

बड़कागाँव में भाजपा कार्यकर्ता पर हमला,कांग्रेस जेएमएम के तुष्टिकरण राजनीति की है देन: आदित्य साहू

बड़कागाँव पुलिस पर यथाशीघ्र कार्रवाई करने का किया माँग

रांचीlभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने बड़कागाँव में भाजपा कार्यकर्ता पर हुए हमला के लिए कांग्रेस और जेएमएम को ज़िम्मेवार बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जेएमएम की तुष्टिकरण की राजनीति के कारण एक ख़ास तबके का मन बढ़ गया है। प्रदेश में बहुसंख्यक समाज पर हमला करने से एक ख़ास तबका ज़रा भी कतराता नहीं है इसका मुख्य कारण है एक तरफ़ा कार्रवाई। उन्होंने कहा कि बड़कागाँव मामले में भी भाजपा कार्यकर्ता पर हमला मनबढ़ू होने का ही प्रमाण है। उन्होंने कहा कि बड़कागाँव में भारतीय जनता पार्टी की शांतिपूर्वक मोटरसाइकिल रैली हो रहा था इस क्रम में रैली के सबसे अंतिम पंक्ति में शामिल भाजपा के कार्यकर्ता को जिस प्रकार से रोककर पीटा गया है वह तुष्टिकरण की राजनीति के कारण हमला दिखता है। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति के कारण मन बढ़ा हुआ है यही कारण है कि भारत में पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारा लगता रहा है। वोट बैंक की राजनीति के कारण कांग्रेस जेएमएम ने क़ानून की धज्जियाँ उड़ा रखा है।
श्री साहू ने बड़कागाँव पुलिस पर भी जमकर हमला बोला और कहा कि ऐसे घटना में पुलिस को अतिशीघ्र कार्रवाई करना चाहिए किंतु पुलिस ने आरोपियों की गिरफ़्तारी के बजाए भाजपा के ही एक अन्य कार्यकर्ता को गिरफ़्तार कर लिया। इससे स्पष्ट है कि पुलिस सत्ता के इसारे पर नांच रही है। उन्होंने कहा कि मामले में उचित कार्रवाई नही हुई तो भाजपा मामले में चुनाव आयोग को भी शिकायत करेगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी बड़कागाँव में ऐसे कई मामले सामने आते रहे हैं जिनमें एकतरफ़ा कार्रवाई हुई है।

Check Also

झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ डीसी और डीडीसी की कार्यशैली पर पूछा, क्यों न अवमानना वाद शुरू करें

🔊 Listen to this रांचीl झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के डीसी और डीडीसी …