Breaking News

भाजपा वालों भागो जनता पीटेगी अब कांग्रेस ही जीतेगी: साधना भारती

रांची।भाजपा वालो भागो जनता पीटेगी,अब कॉग्रेस ही जीतेगी।उक्त बयान काँग्रेस की फायर ब्राण्ड राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती ने कांग्रेस भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा में धर्म को धन्धा बनाने के सब प्रबन्ध हो जाते हैंlसता की खुरचन चाटने के लिए भाजपा में कई नेवलों के भी साँपों से सम्बन्ध हो जाते हैं। भाजपा रामवादी नहीं रावणवादी है, कृष्णवादी नहीं कंसवादी हैl भाजपा के ठगबन्धन में शामिल संजय निषाद ने कहा था कि भगवान राम दशरथ के पुत्र नहीं हैlसंजय- निषाद ने तो ही माता कौशल्या के असतित्व पर संदेह जतायाl फिर भी भाजपा ने संजय निषाद को योगी मंत्री मण्डल का सदस्य बनायाl आज तक संजय निषाद को मंत्री पद से नहीं हटाया। भाजपा के नेता नरेश अग्रवाल ने राज्य सभा में भगवान राम की तुलना रम से और माता सीता की तुलना शराब से कीl फिर भी भाजपा ने नरेश अग्रवाल को राज्य सभा पहुंचायाl उनके पुत्र को योगी मंत्री मण्डल में शामिल कराया। भाजपा न रामवादी है, न कृष्ण वादी है, न धर्मवादी है। भाजपा केवल नोट वादी हैं। भाजपा का केवल एक ही काम है चन्दा दो और धन्धा लो,राम-राम जपना पराया माल अपना।
संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा,कमल ठाकुर,आभा सिन्हा नीतू देवी, आप के सौरभ श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …