Breaking News

UPSC सिविल सर्विस परीक्षा 2019 का फाइनल रिजल्ट घोषित, देवघर के रवि जैन को 9वां रैंक

रांची। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने सिविल सर्विस परीक्षा 2019 के फाइनल परिणामों की घोषणा कर दी है। इस परिणाम में देवघर के रवि जैन ने 9वां रैंक प्राप्त किया है। रवि जैन देवघर के जैन मंदिर गली के रहने वाले हैं। गत वर्ष उनका चयन बीपीएससी में हुआ था और अभी वो बिहार के जमुई जिला में सेल्स टैक्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।

ज्ञात हो कि कमीशन ने सभी पास किये कैंडिडेट्स की प्रोविजनल अप्वाइंटमेंट्स की लिस्ट भी जारी कर दी है। सिविल सर्विस परीक्षा 2019 की लिखित परीक्षा यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन के द्वारा पिछले साल सितंबर में ली गई थी। इसके लिए पर्सनैलिटी टेस्ट इंटरव्यू फरवरी-अगस्त 2020 में लिया गया था। अब कमीशन ने मेरिट के आधार पर इसकी फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। आयोग के मुताबिक इस साल कुल 829 लोग पास हुए हैं। परीक्षा में प्रदीप सिंह ने टॉप किया है। वहीं दूसरे स्थान पर जतिन किशोर और तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा है। टॉप तीन में इस साल एक लड़की भी है।

-झारखंड संदेश टीम

 

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …