Breaking News

चाईबासा : सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

 

चाईबासा। जिले के चाईबसा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर थोलको गांव के निकट मंगलवार को ट्रक से कुचल कर एक किशोर की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार थोलको गांव के निकट कुछ किशोर सुबह सड़क पार कर रहे थे तभी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गये। हादसे में बारह वर्षीय दुर्गा लोहार की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गये। घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन समेत मौके पर से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। इस बीच घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल के निकट जाम कर दिया, जिससे चाईबासा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप रहा। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा कर किसी तरह जाम को खत्म कराया।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …