Breaking News

जेल में बंद एनोस व राजा पीटर भी कोरोना पॉजिटिव

झारखंड में मंगलवार को 460 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं जमशेदपुर के टीएमएच में दो संक्रमितों के मौत की सूचना है। हालांकिए स्वास्थ्य विभाग ने यहां एक ही संक्रमित की मौत को आधिकारिक आंकड़े में जोड़ा है। इस तरह झारखंड में कोरोना से मरनेवालों का आधिकारिक आंकड़ा 129 ही है। नये संक्रमितों को लेकर अब तक राज्य में कुल 14131 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 5199 स्वस्थ हो चुके हैंण् इस समय कुल एक्टिव केस 8803 है। मंगलवार को मिले नये संक्रमितों में कार्मिक विभाग के सचिव अजय कुमार भी शामिल हैं। दूसरी ओर रांची स्थिति बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद पूर्व मंत्री एनोस एक्का और राजा पीटर भी संक्रमित पाये गये हैं। इसके अलावा जेल में कई अन्य स्टाफ भी संक्रमित मिले हैंण् वहीं धनबाद के सिटी एसपी भी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।

रांची में मिले 68 संक्रमित

पू सिंहभूम में मंगलवार को सबसे ज्यादा 98 संक्रमित पूर्वी सिंहभूम से मिले हैं। 68 नये संक्रमितों के साथ राजधानी रांची दूसरे स्थान पर है। यहां नामकुम में एक ही परिवार के सात लोग संक्रमित मिले हैंण् इसके अलावा कोकरए धुर्वा, डोरंडा और रातू रोड से भी संक्रमित पाये गये हैं। इसके अलावा धनबाद से 53, गोड्डा से 44, खूंटी से 28, पाकुड़ से 25, प सिंहभूम से 25, दुमका से 22, लातेहार से 20, कोडरमा से 17, गढ़वा से 14, सरायकेला से 12, हजारीबाग से 10, बोकारो से आठ, सिमडेगा से सात, लोहरदगा से चार, गिरिडीह से तीन और चतरा व गुमला से एक-एक संक्रमित मिले हैं। रांची मंगलवार को 383 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। गिरिडीह से 112, रांची से 67, लोहरदगा से 46, पूर्वी सिंहभूम से 35, पलामू से 44, रामगढ़ से 44, हजारीबाग से 24, कोडरमा से छह व दुमका से पांच संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। मंगलवार को 4744 सैंपल लिये और 4953 सैंपलों की जांच हुई। राज्य में अब तक 357748 सैंपल लिये गये हैं, जिसमें 345907 सैंपलों की जांच हो चुकी है। राज्य में इस समय 5.29 प्रतिशत की दर से संक्रमित मिल रहे हैं।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …