Breaking News

राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले 9 हजार के करीब

झारखंड में कोरोना अब हर ओर दस्तक दे रहा है। आम से लेकर खास तक संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। अब तक राज्‍य में कोरोना के सक्रिय मामले 9 हजार के करीब हो गए हैं और 161 मरीजों की मौत हो गई है। झारखंड में मंगलवार को कुल 415 नए मरीज मिलेए जबकि छह मरीजों की मौत हो गई। इस बीच राहत की बात यह है कि मंगलवार को रिकॉर्ड 383 मरीज स्वस्थ भी हुए। जिन मरीजों की मौत हुईए उनमें जमशेदपुर के चार और लातेहार व रांची के एक.एक मरीज शामिल हैं। रांची जेल में दोनों पूर्व मंत्रियों के अलावा अन्य 16 कैदी व जेलकर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं। यहां अब तक 32 कैदियों व 22 सुरक्षाकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी हैए जबकि 250 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। रांची के रिम्स में तीन माइक्रोबायलॉजी विभाग के टेक्नीशियन भी संक्रमित हुए हैं। वहींए रांची में नामकुम के महाराणा प्रताप चौक के समीप रहने वाले एक परिवार के सात सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। झारखंड में अब तक कोरोना मरीजों की कुल संख्‍या 14086 हो गई है। मंगलवार को 5ए953 जांच हुई। राज्‍य में अबतक 3ए45ए907 लोगों की कोरोना जांच हुई है। राज्य में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 8ए726 हो गई है। वहींए राज्य में अबतक 5ए199 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी अपने आवास पर पदस्थापित एक सुरक्षाकर्मी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद आइसोलेशन में चले गए हैं। धनबाद के सिटी एसपी आर रामकुमार भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसी तरह रांची के धुर्वा स्थित जेल आइजी के कार्यालय में पदस्थापित दो अंगरक्षक व दो चतुथवर्गीय कर्मचारी भी कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …