कोरोना वायरस का संक्रमण देशभर में दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो देश में कोरोना के 52509 नए मामले सामने आए हैं और 857 मौतें हुई हैं। कोरोना का आंकड़ा 19.8 लाख को पार कर चुका है। इसमें कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 586244 है। इसके साथ ही 1282216 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। वहीं देश में कोरोना से 39795 लोगों की मौत हो गई है। झारखंड में कोरोना खतरनाक होता जा रहा है। हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। बुधवार को कोरोना के 971 नए मामले आए हैं। अब राज्य में संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 15048 पहुंच गया है। इनमें कुल 5826 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। वहीं राज्य में कोरोना से अब तक 136 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में कुल 351197 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। झारखंड में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट 38.71 फीसदी है।
झारखंड में कोरोना संक्रमण के आंकड़े
जिला मरीज स्वस्थ मौत
बोकारो 370 155 2
चतरा 384 167 1
देवघर 544 155 2
धनबाद 747 201 14
दुमका 181 56 0
पूर्वी सिंहभूम 2492 743 45
गढ़वा 525 218 2
गिरिडीह 640 519 5
गोड्डा 547 124 2
गुमला 395 108 1
हजारीबाग 788 365 11
जामताड़ा 145 63 0
खूंटी 261 52 2
कोडरमा 680 316 5
लातेहार 349 107 0
लोहरदगा 275 187 2
पाकुड़ 314 101
पलामू 583 282 1
रामगढ़ 493 209 3
रांची 2ए724 882 28
साहिबगंज 270 66 2
सरायकेला 326 142 4
सिमडेगा 574 425 1
पश्चिमी सिंहभूम 441 176 3