Breaking News

झारखंड में 5 अगस्त को मिले 978 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज, रांची में 141

रांची। राज्यभर में कोरोना संक्रमण की समस्या दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहा है। आये दिन संख्या में इजाफा हो रहा है। आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आवास के 22 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाएं गए है। यह रिपोर्ट आने के बाद से हेमंत सोरेन पर फिर से कोरोना संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। वहीं, अन्य जिले से बोकारो में 71, चतरा में 4, देवघर में 35, धनबाद में 6, दुमका में 26, ईस्ट सिंहभूम में 72, गढ़वा में 16, गिरिडीह में 7, गोड्डा में 339, गुमला में 12, हजारीबाग में 27, जामताड़ा में 4, खूंटी में 27, कोडरमा में 6, लातेहार में 14, लोहरदगा में 2, पाकुड़ में 33, पलामू में 51, रांची में 141, साहिबगंज में 25, सरायकेला में 9, सिमडेगा में 17 और वेस्ट सिंहभूम में 34 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। आज कुल 978 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। जबकि, राज्यभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब तक संख्या 15048 है।

इससे पूर्व रात 9 बजे तक 156 नये कोरोना पॉजिटिव मिले। जिसमें रिम्स से 75, पलामू से 49, सीएम हाउस से 22 और गढ़वा से 10 मरीज शामिल हैं। राज्य में 9126 सक्रिय केस हैं। वहीं 5199 संक्रमित अबतक स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं अबतक 133 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …