Breaking News

केंद्र सरकार ने मनोज सिन्हा को बनाया जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल

मनोज सिन्हा को उप-राज्यपाल बनाए जाने पर भाजपाइयों ने दी बधाई

रामगढ़।पूर्व रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर का नया उपराज्यपाल बनाए जाने की घोषणा से कुजू के भाजपाइयों में खुशी की लहर फैल गई है।सुबह से ही लोग सोशल मीडिया के माध्यम से मनोज सिन्हा को बधाई दे रहे हैं।भाजपाइयों ने केंद्र सरकार के प्रति दोहरा आभार जता रहे हैंं।राम जन्मभूमि शिलान्यास के बाद तुरंत बाद मनोज सिन्हा को उप राज्यपाल बनाए जाने से कुजू में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के एक साल बाद ही प्रखर राष्ट्रवादी मनोज सिन्हा के उपराज्यपाल बनाए जाने की सूचना पर कुजू के भाजपाइयों में जश्न का माहौल है।कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीएचयू के छात्र संघ अध्यक्ष से लेकर केंद्रीय मंत्री तक का सफर तय करने वाले मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर की अहम जिम्मेदारी दी गई है। बधाई देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद गुप्ता, रंजीत कुमार सिन्हा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, राजू चतुर्वेदी, खिरोधर प्रसाद साहू, विधायक प्रतिनिधि अंशु गुप्ता,जगेश्वर प्रजापति,राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, रतन प्रसाद साहू,तोकेश सिंह,मनोज गिरी, सुधांन सिंह, हरि महतो,सौरभ अग्रवाल, संजय साह, प्रो जागेश्वर महतो, नीरज झा, मुखिया अशोक कुमार, मिथिलेश मेहता, राजेश प्रसाद, रामदेव प्रसाद, गणेश सोनी, शंभूलाल लाल ठाकुर, पिंटू लाला, लेखराज महतो, रामकुमार प्रसाद, नरेश गुप्ता, रवि साहू, आशीष कुमार, सुखदेव सोनी, दीपक झा, बसंत प्रसाद साहू, आदि शामिल हैं।

मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर के नए एलजी

नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर के नए एलजी होंगे. जीसी मुर्मू के इस्तीफे के बाद मनोज सिन्हा को यह पद दिया जा रहा है. दूसरी तरफ मुर्मू का इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है. गुरुवार सुबह राष्ट्रपति भवन की ओर से मनोज सिन्हा की नियुक्ति का एलान किया गया है।  पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटे एक साल पूरा हो गया है. इस बीच जीसी मुर्मू के इस्तीफे की खबर आई थी.ष मुर्मू का इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। मनोज सिन्हा पूर्व में गाजीपुर से सांसद रहे हैं और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के बड़े चेहरे माने जाते हैं। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में मनोज सिन्हा मंत्री रह चुके हैं और उनके पास रेलवे के राज्यमंत्री और संचार राज्यमंत्री का कार्यभार था।

जम्मू कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल जीसी मुर्मू नए सीएजी नियुक्त
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके स्थान पर उन्हें अब नई जिम्मेदारी मिली है।  गिरीश चंद्र मुर्मू को भारत का नया नियंत्रक और महालेखा परीक्षक नियुक्त किया गया है। वह कैग प्रमुख के रूप में राजीव महर्षि का स्थान लेंगे। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल (एलजी) जी सी मुर्मू ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. मुर्मू का इस्तीफा ऐसे दिन आया है, जब (पूर्ववर्ती राज्य) जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किए जाने का एक वर्ष पूरा हुआ है.गुजरात कैडर के 60 वर्षीय पूर्व आईएएस अधिकारी ने पिछले साल 29 अक्टूबर को इस केंद्र शासित प्रदेश के प्रथम एलजी के रूप में कार्यभार संभाला था।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …