Breaking News

रांची में 626 नये काेराेना संक्रमित मिले

रांची : झारखंड में कोरोना का कहर जारी है. राज्य में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है. 06 अगस्त गुरूवार को झारखंड में कुल 626 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई. इनमें रांची से 267, बोकारो से 12, देवघर से 35, धनबाद से 7, जमशेदपुर से 95, गढ़वा से 9, गोड्डा से 14, गुमला से 5, हजारीबाग से 20, जामताड़ा से 3, खूंटी से 31, कोडरमा से 2, लातेहार से 35, लोहरदगा से 7, पलामू से 30, रामगढ़ से 13, सहिबगंज से 5, सराईकेला से 28, सिमडेगा से 6 और चाईबासा से 2 मरीज शामिल हैं. इन नये मरीजों के साथ झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 15756 हो गयी है. राज्य में 9700 सक्रिय केस हैं. वहीं 6594 संक्रमित अबतक स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं अबतक 143 लोगों की मौत भी हो चुकी है. 05 अगस्त बुधवार को झारखंड में कुल 1060 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई थी. जिसमें गोड्डा से 339, रांची से 141, धनबाद से 77, जमशेदपुर से 72, बोकारो से 71, पलामू से 51, देवघर से 35, चाईबासा से 34, पाकुड़ से 33, खूंटी से 27, दुमका से 26, साहेबगंज से 25, हजारीबाग से 27, सिमडेगा से 17, गढ़वा से 16, लातेहार से 14, गुमला से 12, सरायकेला से 09, गिरिडीह से 07, कोडरमा से 06, चतरा से 04, जामताड़ा से 04 और लोहरदगा से 02 मरीज शामिल थे. इन मरीजों के साथ झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 15130 हो गयी थी.

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …