Breaking News

भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की मांग

रांची। झारखंड प्रदेश भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के नेतृत्व में शुक्रवार के पूर्वाहन झारखंड राजभवन पहुंचकर राज्यपाल महामहिम द्रोपदी मुर्मू को एक ज्ञापन सौंपा है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश महामंत्री आदित्य साहू एवं प्रदीप वर्मा राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य की स्थिति पर चर्चा भी किया। प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाए जाने पर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।भाजपा ने राज्यपाल के द्वारा मांग किया कि बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष अविलंब बनवाया जाए। राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल बाहर आकर पत्रकारों से वार्ता किया। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि एक साजिश के तहत झारखंड सरकार बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष घोषित नहीं कर रही है। भाजपा इसको लेकर सड़क से सदन तक अब आंदोलन करेगी। भाजपा मांग करती है कि अविलंब बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष घोषित किया जाए।

 

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …