Breaking News

कुजू में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को किया गया क्षतिग्रस्त

  • झामुमो ने इस घटना पर आक्रोश व्यक्त किया
  • दोषियों पर हो अविलंब कार्रवाई नहीं तो होगा जोरदार आंदोलन:विनोद किस्कू

रामगढ़। रांची हजारीबाग फोरलेन पर रामगढ़ जिला के कुजू थाना क्षेत्र के पी पैंकी में स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को बीते रात छतिग्रस्त किया गया है।जिसका झामुमो ने कड़ा विरोध किया है। कुजू थाना क्षेत्र के पैंकी में भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है।जिसकी सुचना पाकर झामुमो रामगढ़ जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कु घटना स्थल पहुंचे।

जिला अध्यक्ष ने कुजु थाना प्रभारी भरत पासवान से कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया है।जिससे आदिवासियों काफ़ी आक्रोशित हैं। आदिवासियों के आस्था पर ठेस पहुंचा है।इस लिए जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफतार कर सज़ा दिया जाए। अन्यथा आरोपियों की जल्दी गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।मौके पर झामुमो रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष खगेश्वर महतो,जिला सह सचिव रामकिशुन गिरी और आसपास के आदीवासी ग्रामीण साथी उपस्थित थे। कुजू थाना प्रभारी भरत पासवान ने झामुमो नेताओं को आश्वासन दिया कि अगर जान बूझकर किसी ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया है तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वही भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …