Breaking News

ओडिशा, असम में भूकंप के झटके

भुवनेश्वरओडिशा में शनिवार की सुबह भूकंप के झटकों के साथ हुई। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के बरहामपुर इलाके में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए।  भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई है। ओडिशा के अलावा असम में भी भूकंप के झटकों की खबर है। हालांकि, दोनों ही जगहों पर जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। सिसमॉलजी डिपार्टमेंट के मुताबिक, ओडिशा के बरहामपुर में सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर भूकंप ने दस्तक दी थी। भूकंप का केंद्र बरहामपुर के वेस्ट-साउथ-वेस्ट (WSW) से 73 किमी के आसपास बताया जा रहा है। रिक्टर स्केल पर 3.8 की तीव्रता के इस भूकंप से अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। ओडिशा के अलावा पूर्वोत्तर राज्य असम के सोनितपुर में भी सोमवार को तड़के भूकंप ने दस्तक दी। भूकंप का समय सुबह 5 बजकर 26 मिनट बताया जा रहा है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 दर्ज की गई।

भारत में भूकंप के मामले बढ़े
गौरतलब है कि देश के कई हिस्सों में बीते दिनों भूकंप के मामले काफी बढ़े हैं। दिल्ली-एनसीआर से लेकर गुजरात, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, सभी जगहों पर भूकंप के ज्यादातर मामलों में रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता से 4 से कम रही। एक्सपर्ट्स का मानना है कि 5 तीव्रता से कम वाले भूकंप बहुत ज्यादा खतरनाक नहीं होते। हालांकि, अन्य एक्सपर्ट्स का कहना है कि भूकंप के छोटे-छोटे झटके किसी बड़ी आपदा की आहट हो सकते हैं। बता दें कि भूकंप के अलावा असम नन दिनों बाढ़ की भयावहता से भी जूझ रहा है। प्रदेश के 24 जिलों में बाढ़ का असर है और लाखों लोगों की जिंदगी बाढ़ की वजह से प्रभावित हुई है।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …