Breaking News

निर्मल महतो के पुण्यतिथि पर आजसू ने दी श्रद्धांजलि

निर्मल महतो के सपने को पूरा करने का लिया संकल्प

शहीद निर्मल महतो की हत्या की सीबीआई जांच हो:विजय साहू

रामगढ़। शहर के मेन रोड स्थित आजसू जिला कार्यालय में आजसू ने वीर शहीद निर्मल महतो की 33वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की । श्रद्धांजलि सभा में जिला अध्यक्ष विजय कुमार साहू व रामगढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने सर्वप्रथम संयुक्त रूप से निर्मल महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की ।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विजय कुमार साहू ने कहा कि 8 अगस्त 1987 को इस लोक से धरती पुत्र निर्मल महतो परलोक की ओर प्रयाण किया था। परंतु उनके व्यक्तित्व विचार और उनके द्वारा स्थापित परंपराओ की प्रासंगिकता आज भी पहले जितनी ही है। पुण्य तिथि को समूचे रामगढ़ जिला में संगठन ने मनाया जा रहा है।साथ ही उनके आदर्श को आत्मसात करनें का संकल्प लिया। विजय कुमार साहू ने शहीद निर्मल महतो की हत्या में शामिल लोगों की सीबीआई जांच की मांग की।साथ ही रामगढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने कहा कि निर्मल महतो सच्चे अर्थों में जननेता थे वो झारखंड आंदोलन के प्रणेता थे। आज हमें उनके सपनो को साकार करना है। उन्होंने झारखंडी स्वाभीमान और अस्मिता की लड़ाई लडी।

ये थे माैजूद

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से विभावि प्रभारी राजेश कुमार महतो, प्रखंड सचिव संतोष महतो,प्रखंड कोषाध्यक्ष हीरा गोप रामगढ़ नगर सचिव नीरज मडंल, बुद्धिजीवी मंच के नगर सचिव बिट्टू सिंह,करण कुमार महतो, उमेश कुमार, खेमलाल महतो,अमित दास, बबलू मोदी आदि मौजूद थे।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …