Breaking News

रांची में फिर मिले 160 कोरोना मरीज, इनमें पुलिस-चिकित्‍सक भी

4कोरोना का बढ़ता प्रकोप लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहा है। सरकार से लेकर जिला प्रखंड के स्तर के अधिकारी तक कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। शुक्रवार को एक बार फिर पुलिस प्रशासन महकमे में कोरोना ने जोरदार दस्तक दी है। कुल 160 पॉजिटिव मामलों में 50 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हैं। थाना समेत सुरक्षा बल के कैंप तक से संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष महुआ माजी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनका इलाज शुरू किया गया है। इधर, मिली जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग के 50 से अधिक जवान संक्रमित हुए हैं। इसमें कुछ एसआइ रैंक के भी अधिकारी हैं। बरियातू थाना के 7 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं, जबकि बीआइटी स्थित आइआरबी 2 के कैंप से 30 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। सीआइडी के भी 10 अधिकारी संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा होटवार स्थित जेल से 70 से अधिक लोगों के संक्रमित होने की सूचना है। इसमें कई कैदी व पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। पूर्व में भी जेल से एक साथ 54 कैदी संक्रमित हुए थे।

रिम्स के 3 डॉक्टर, 2 रेडियोलॉजी विभाग के कर्मी निकले पॉजिटिव

इधर, रिम्स से शुक्रवार को भी 3 चिकित्सक संक्रमित हुए हैं। ये मेडिसिन व सर्जरी विभाग के हैं। इसके अलावा रेडियोलॉजी विभाग के 2 कर्मी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है। सभी को कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग जारी है। वहीं शुक्रवार को बुंडू प्रखंड कार्यालय की महिला पदाधिकारी कोरोना संक्रमित हुई। ख़बर मिलते ही अंचल के साथ पूरे अनुमंडल कार्यालय को सैनिटाइज कराया गया। बुंडू बीडीओ कुमार नरेंद्र नारायण ने बताया कि महिला पदाधिकारी के संपर्क में आए लोगों की कोविड टेस्ट कराई जा रही है।4

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …