Breaking News

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर किया माल्यार्पण

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद निर्मल महतो की 33 वी पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी l श्री सोरेन ने कहा कि झारखंड अलग राज्य आंदोलन को व्यापक रूप और पहचान दिलाने में शहीद निर्मल महतो की अग्रणी भूमिका रही थी l उन्होंने इस आंदोलन से सभी वर्गों को जोड़कर जान फूंक दी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे राज्य के ऐसे शख्स और आंदोलनकारी रहे हैं , जिन्होंने अपने संघर्षों की बदौलत झारखंड अलग राज्य के आंदोलन को नई दिशा दी थी l जब तक झारखंड का वजूद रहेगा, शहीद निर्मल महतो का नाम अमर रहेगा l उनके आदर्श हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं l उनके द्वारा दिखाए गए राह पर चल कर हम खुशहाल और समृद्ध झारखंड बना सकते हैंl इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव, सुप्रियो भट्टाचार्य, विनोद पांडेय और मनोज पांडेय ने शहीद निर्मल महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया l

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …