Breaking News

कांग्रेसियों ने शहीद निर्मल महतो के प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित किया

शहीद निर्मल महतो जैसा व्यक्तित्व विरले ही मिलते हैं:डॉ महतो

रांची। झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता वीर शहीद निर्मल महतो के 33 वें शहादत दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ राकेश किरण महतो ने राजधानी रांची के जेल चौक स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उनके साथ युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता वेद प्रकाश मिश्रा, सतीश कुमार महतो, प्रशांत कुमार एवं राजीव कुमार मौजूद थे। उपस्थित सभी लोगों ने वीर शहीद के झारखंड आंदोलन में योगदान को याद किया। प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राकेश किरण महतो ने इस अवसर पर कहा कि आज शहीद निर्मल महतो जैसा व्यक्तित्व बिरले ही मिलता है। 37 वर्ष की अल्पायु में ही उन्होंने पूरे राज्य में अपने नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवाया था। उनकी दूरदर्शितापूर्ण नेतृत्व क्षमता के कारण हुई । झारखंड आंदोलन को एक नई दिशा मिली थी। वर्तमान समय में उनका व्यक्तित्व रांची वासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सभी को उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की जरूरत है। तभी जाकर झारखंड का सर्वांगीण एवं संतुलित विकास संभव हो पाएगा।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …