Breaking News

रामगढ़ में शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया गया

शहीद निर्मल महतो ने झारखंड के स्वाभिमान और अस्मिता की लड़ाई लडी:ममता देवी

रामगढ। कोठार मे आज शहीद निर्मल महतो का 33 वा शहादत दिवस निर्मल महतो चौक कोठार रामगढ़ में मनाया गया। कार्यक्रम मैं मुख्य अतिथि रामगढ़ की विधायक ममता देवी, विशेष अतिथि रामगढ़ नगर परिषद के वार्ड पार्षद जयंती देवी मौजूद थी। इस मौके पर सर्वप्रथम कार्यक्रम के अतिथियों ने शहीद निर्मल महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पण किया। इसके बाद उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर मुख्य अतिथि ममता देवी ने कहा कि निर्मल महतो व्यक्तित्व विचार और उनके द्वारा स्थापित परंपराओ की प्रासंगिकता आज भी कायम है।साथ ही उनके आदर्श को आत्मसात करनें का संकल्प लेने की जरूरत है। निर्मल महतो सच्चे अर्थों में जननेता थे।वो झारखंड आंदोलन के प्रणेता थे। आज हमें उनके सपनो को साकार करना है। उन्होंने झारखंडी स्वाभिमान और अस्मिता की लड़ाई लडी थी।

कार्यक्रम में मुख्य हुए शामिल

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधिवक्ता द्वारिका प्रसाद, समाज,सेवी सुरेश महतो, महेश, बजरंग महतो,निगम, सुधांशु रंजन, उमेश महतो, मुकेश कुमार,सुरेंद्र महतो,फुलेल कुमार, बालेश्वर महतो, सुजीत रविदास,जैनुल अंसारी, बलदेव महतो, गुलाब चौधरी, छात्रों कुमार, चुन्नीलाल महतो, महेंद्र महतो,रामचंद्र वर्मा,राहुल पहान, मुकुल राठौड़, मनगोविंद चटर्जी, रामसुंदर महतो, रूपलाल भंडारी आदि लोग उपस्थित थे।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …