Breaking News

लोहरा-करमाली समाज समन्वय समिति का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

  • समन्वय समिति ने शहर में निकाला विशाल जुलूस
  • जिला में पुलिसिया जुल्म के खिलाफ शहर में लगे जोरदार नारे

रामगढ़। लोहरा करमाली समाज समन्वय समिति पुलिसिया जुल्म के खिलाफ अब सड़कों पर उतर कर आंदोलन को बाध्य हो गया है। समन्वय समिति के बैनर तले आज सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शहर में जुलुस निकाल पुलिसिया जुल्म का विरोध किया। इसके उपरांत प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समीप कार्यालय के समीप लोहरा करमाली समाज समन्वय समिति के रामगढ़ जिला टीम के नेतृत्व में एक दिवसीय जनआक्रोश धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।

इस धरना प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य हर्ष करमाले की हत्या के विरोध में एक दिवसीय जनआक्रोश धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छोटेलाल करमाली, मुख्य अतिथि जगदीश लोहरा तथा विशिष्ट अतिथि मंसाराम लोहरा,प्रदेश सचिव शंकर करमाली,वासुदेव करमाली, पंचदेव करमाली प्रवक्ता, जिलाध्यक्ष जलेश्वर करमाली,निर्मल करमाली, शंकर करमाली, श्रवण करमाली,सुभाष करमाली, विनोद करमाली, जगत करमाली, माधवी देवी, रीता देवी, संजय करमाली, गौतम करमाली सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि रामगढ़ जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि शीघ्र दोषी को पकड़ा जाए। पूरे मामले की गहन निष्पक्ष जांच कराई जाए। जिससे सच्चाई सबके सामने आ सके। एक छोटे से बच्चे को निर्मम हत्या करके कुएं में डाल दिया गया था। जिसके कारण आज जन आक्रोश एक दिन से धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। अगर जिला पुलिस प्रशासन कार्यवाही नहीं करती हैं तो सड़क से लेकर रांची तक घेराव किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि जिला में पुलिसिया जुल्म हो रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …