Breaking News

झारखंड में  आज जवान सहित सात की मौत, मिले 552 कोरोना मरीज

रामगढ़ से मिले 13 मरीज

रांची । झारखंड में  शनिवार को शाम तक कोरोना वायरस के 552 नए मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा आज सात लोगों की मौत भी हो गई है। मृतकों में एक रांची के आइआरबी के एक जवान भी शामिल हैं। शनिवार को राज्य में आइआरबी के एक जवान सहित पांच कोरोना मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। जवान को छोड़कर सभी मरीज वृद्ध थे तथा सांस और अन्य बीमारियों से जूझ रहे थे। शनिवार को ही शाम तक राज्य में कोरोना के 552 नए मामले सामने आ चुके थे, जबकि मेडिकल कॉलेजों के अलावा कई अन्य जगहों से रिपोर्ट आनी बाकी ही थी। राज्य में एक दिन पूर्व शुक्रवार को भी कोरोना के 678 मामले सामने आए थे। राज्य में कोरोना के मामले बढ़कर अब 17 हजार से अधिक हो गए हैं। रांची में अब तक सिर्फ रिम्स की जांच रिपोर्ट के अनुसार आज 268 पॉजिटिव मामले मिले हैं। ट्रू नेट और प्राइवेट लैब की रिपोर्ट आना बाकी है। आज रिम्‍स अस्‍पताल में कुल 993 टेस्‍ट किए गए। इसमें से 720 निगेटिव मामले और 261 पॉजिटिव मिले हैं। 268 पॉजिटिव मामलों में से रिम्‍स से 11, रांची से 254 और रामगढ़ से 3 मरीज हैं। शनिवार को रिम्स में इलाजरत आइआरबी के एक जवान की मौत हाे गई। वह रांची के ही मेसरा का रहनेवाला था। वहीं, जमशेदपुर के टीएमएच में भी इलाजरत चार कोरोना मरीजाें की मौत हो गई। इनमें से तीन की उम्र 75 वर्ष से अधिक थी। सभी मरीजों को सांस की समस्या थी।

हाेटवार जेल में फिर मिले 73 कैदी संक्रमित

रांची के बिरसा मुंडा जेल में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। बिरसा मुंडा जेल में बंद 73 कैदी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. जेल आईजी ने की पुष्टि की है. सभी कैदियों को जेल में ही आइसोलेट किया गया है। सभी कैदी को जेल के ही आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है। कोविड 19 के मद्देनजर जेल आईजी ने कई दिशा-निर्देश भी दिये हैं। इससे पहले 4 अगस्‍त को भी बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में कोरोना बलास्‍ट हुआ था। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद झारखंड के दो बड़े नेता समेत 40 कैदी और 14 स्‍टाफ समेत कुल 54 कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। जेल आईजी ने इसकी पुष्टि की थी।

 

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …