Breaking News

रांची में महिलाओं के लिए विशेष बस सेवा पिंक सिटी बस सर्विस की शुरुआत

  • 5 रुपए में 7 किलोमीटर की यात्रा कराएगी बस, सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी, कंडक्टर से खलासी तक महिला होंगी

रांची में महिलाओं के लिए विशेष बस सेवा पिंक सिटी बस सर्विस की शुरुआत शुक्रवार को हुई। रांची नगर निगम भवन से मेयर आशा लकड़ा ने रांची की महिलाओं के लिए डेडिकेडेटेड बस सेवा प्रारंभ की। इस दौरान मेयर आशा लकड़ा ने बताया कि फिलहाल दो बस से इसकी शुरुआत की जा रही है। बहुत जल्द इसकी संख्या बढ़ाकर 10 की जाएंगी.

यह बस सेवा रोज सुबह 7 बजे से शुरू होकर रात 8 बजे तक चलेगी। मेयर ने बताया कि अब यह बस कचहरी चौक से शुरू होकर बिरसा चौक (7 किलोमीटर) तक जाएगी। इसके लिए महिलाओं से 5 रुपए किराया वसूला जाएगा।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …