Breaking News

राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों का साक्षत्कार संपन्न

रामगढ़। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार के तत्वधान में नेहरू युवा केंद्र,हजारीबाग एवं रामगढ़ जिला प्रशासन द्वारा नेहरू युवा केंद्र, रामगढ़ के लिए राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों का साक्षात्कार 19 मार्च को अनुमंडल कार्यालय में किया गया। साक्षात्कार में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के पश्चात् 73 प्रतिभागियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था।

साक्षात्कार पैनल में अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री किर्तिश्री जी, नेहरू युवा केंद्र संगठन दिल्ली के डायरेक्टर जनरल द्वारा नामित सदस्य धनंजय कुमार पुटूस, सुशांत कुमार पांडे तथा नेहरू युवा केंद्र, हजारीबाग के जिला युवा अधिकारी रूद्र शेखर उपस्थित थे। साक्षात्कर को सफ़ल बनाने में नेहरू युवा केंद्र हजारीबाग के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विवेक तिवारी, रंजन कुमार, अमन हेंब्रम, पवन गुप्त, नीतेश कुमार माली एवं एम टी एस मिथलेश कुमार एवं शोभा कुमारी का सहयोग रहा।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …