Breaking News

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने की शिरकत, कार्यकर्ताओं को दी टिप्स बूथ मजबूत तो सब मजबूत: किसलय तिवारी

जामताड़ा : भाजयुमो की बैठक जिला अध्यक्ष अनूप पांडेय की अध्यक्षता में कई गई। बैठक में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने पार्टी के संगठन को लेकर कई बातें कही। उन्होंने संगठन को पार्टी के विचार धारा से मजबूत करने की बात कही। कहा कि विचार धारा से ही किसी भी कम को अंजाम दिया जा सकता है। भारतीय जनता पार्टी की विचार धारा से संपूर्ण राष्ट्र प्रभावित है। इसलिए पार्टी के अहमियत को समझने की सिख कार्यकर्ताओं को बताया।

किसलय तिवारी ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की बात बतलाई। कहा कि बूथ मजबूत होगा तो सब मजबूत होगा। बूथ के बाद मंडल स्तर, जिला स्तर तब प्रदेश स्तर की संगठन मजबूत होगी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र मंडल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी स्वामी विवेकानंद की विचारधारा को अपनाती है। कार्यकर्ता जरा भी उनके आदर्शों को अपनाएंगे तो निश्चित रूप से सफल होंगे। कहा कि कार्यकर्ता तनिक भी अनुशरण करने का प्रयास करेंगे तो भारत को विश्वगुरु बनने से कोई शक्ति रोक नही सकती।
इससे पूर्व दीप जलाकर व पार्टी पदाधिकारियों को माला पहनाकर बैठक की शुरुवात की गई। साथ ही महापुरुषों की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।

मौके पर जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह, मनीष दुबे, अश्विनी झा, राजेश यादव, सुमित शरण, चंडी चरण दे, प्रभाष हेम्ब्रम, सुकुमार सरखेल, किशोर झा, हरिसाधन मंडल, राणा प्रताप सिंह, अशोक कुमार मंडल, रूपेश सिंह, सम्राट मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।

Check Also

संथाल परगना की जनता ने दिया भाजपा को आशीर्वाद:बाबूलाल मरांडी

🔊 Listen to this झारखंड को लूटने वालों को दिया करारा जवाब रांचीlभाजपा प्रदेश अध्यक्ष …