Breaking News

आजसू कार्यालय में पूर्व प्रमुख रीझुनाथ चौधरी की मनाई गई पुण्यतिथि

संघर्ष की उपज थे रिझुनाथ चौधरी:मनोज महतो

रामगढ़। क्षेत्र के पूर्व विधायक सह गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के पिता झारखंड आंदोलन के प्रखर आंदोलनकारी व समाज सेवी पूर्व प्रखंड प्रमुख स्व रिझुनाथ चौधरी की आज छठवीं पुण्यतिथि आजसू जिला कार्यालय में मनाई गयी।जिसमे मुख्य रूप से उपस्थित हुए नगर परिषद उपाध्यक्ष सह जिला सचिव आजसू मनोज कुमार महतो।उन्होंने रिझुनाथ चौधरी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।मौके पर मनोज कुमार महतो ने बताया कि रामगढ़ जब अलग जिला बना तो अपनी पहली प्रतिक्रिया में पूर्व प्रमुख स्व रिझूनाथ चौधरी नवसृजित जिले को एजुकेशन हब के तौर पर देखना चाहते थे। पूर्व प्रमुख स्व रिझुनाथ चौधरी शिक्षा के विकास के लिए काफी कुछ किया है।उनके हर सपने को झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश प्रकाश चौधरी पूरा कर रहे है।साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व प्रमुख हम सबो के प्रेरणाश्रोत थे। सभी लोगों को उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है।

ये थे माैजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर सचिव नीरज मंडल, प्रखंड कोषाध्यक्ष हीरा गोप , बिट्टी सिंह ,पवनकरमाली,धीरज ठाकुर, बबलू मोदी ,मनीष गोयल,मुमताज़ मंसूरी,कुलदीप वर्मा आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …