Breaking News

संघ में बड़ा बदलाव, अरुण कुमार- रामदत्त चक्रधर बने सह सरकार्यवाह

आरएसएस की प्रतिनिधि सभा में हुए बदलाव में अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार और उत्तर पूर्व क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर को सह सरकार्यवाह का दायित्व दिया गया है। इसके साथ ही पहले से ही इस पद पर डा. कृष्ण गोपाल, डा. मनमोहन वैद्य और मुकुंद हैं। इस तरह कुल पांच सह सरकार्यवाह हैं।

रामलाल को अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख बनाया गया है। सरकार्यवाह के पद से मुक्त होने के बाद भी भय्याजी जोशी संघ की ओर से रामजन्म भूमि का काम देखेंगे। वहीं सुरेश सोनी व वी भग्गैया को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। साथ ही कुछ संगठनों के पालक अधिकारी भी रहेंगे। अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर को प्रचार प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ ही उनके सहयोगी के रूप में नरेंद्र ठाकुर और आलोक कुमार काम करेंगे। अभी आलोक कुमार उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक हैं। इनका केंद्र रांची होगा। नरेंद्र ठाकुर का केंद्र अब पटना की जगह दिल्ली होगा। इसके साथ ही झारखंड के प्रांत प्रचारक रविशंकर को उत्तर बिहार का प्रांत प्रचारक, झारखंड के सह प्रांत प्रचारक दिलीप कुमार को झारखंड का प्रांत प्रचारक, झारखंड-बिहार के सह क्षेत्र प्रचारक रामनवमी को क्षेत्र प्रचारक और उत्तर बिहार के प्रांत प्रचारक रामकुमार को झारखंड बिहार के सह क्षेत्र प्रचारक का दायित्व दिया गया है। संघ ने राममाधव को भाजपा से वापस लेते हुए अखिल भारतीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया है।

संघ की संरचना

  1. सरसंघचालक : डा. मोहन भागवत (संघ में मार्गदर्शक होते हैं और किसी भी विषय पर अंतिम निर्णय इन्हीं का होता है)
  2. सरकार्यवाह : दत्तात्रेय होसबले
  3. सह सरकार्यवाह : डा. कृष्ण गोपाल, डा. मनमोहन वैद्य, मुकुंद, अरुण कुमार, रामदत्त चक्रधर

(संघ में किसी भी महत्वपूर्ण विषय पर सरकार्यवाह एवं उनके सहयोगी के रूप में सह सरकार्यवाह निर्णय लेते हैं और उससे सरसंघचालक को अवगत कराते हैं। इसके साथ ही कार्य की दृष्टि से सभी सह सरकार्यवाह के भी राज्यों का बंटवारा कर दिया जाता है। उस राज्य में संघ से संबंधित कोई भी निर्णय से उन्हें अवगत कराया जाता है।)

राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ: संगठन श्रेणी   

  1. बौद्धिक प्रमुख-स्वांत रंजन
  2. सह बौद्धिक प्रमुख-सुनील भाई मेहता
  3. शारीरिक प्रमुख-सुनील कुलकर्णी
  4. सह शारीरिक प्रमुख- जगदीश प्रसाद
  5. व्यवस्था प्रमुख- मंगेश भिंडे
  6. सह व्यवस्था प्रमुख-अनिल ओक

(इनका काम पूरे देश में प्रवास कर शाखा विस्तार पर ध्यान देना। साथ ही संघ की गतिविधियों से सरकार्यवाह को अवगत कराना।)

जागरण श्रेणी

  1. सेवा प्रमुख- पराग अभयंकर
  2. सह सेवा प्रमुख राजकुमार मटाले
  3. संपर्क प्रमुख-रामलाल
  4. सह संपर्क प्रमुख- रमेश पप्पा और सुनील देशपांडे
  5. प्रचार प्रमुख-सुनील आंबेकर
  6. सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर व आलोक कुमार

(इनका काम समाज में लोगों से संपर्क करना और सेवा के माध्यम से समाज के बीच काम शुरू करना और संघ के कामों का प्रचार करना है।)  इसके लिए समय-समय पर प्रबुद्ध जनों के बीच गोष्ठी का आयोजन किया जाता है। पत्रकारों के बीच संपर्क स्थापित किया जाता है।

इसके साथ ही प्रचारकों के बीच काम देखने के लिए प्रचारक प्रमुख होते हैं।

  1. प्रचारक प्रमुख- सुरेश चंद्र
  2. सह प्रचारक प्रमुख-अद्वैत चरण
  3. सह प्रचारक प्रमुख-अरुण जैन

 

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …