Breaking News

विकास दुबे गिरोह का एक सदस्य रोहित मिश्रा भी हुआ गिरफ्तार

रंगदारी वसूलने वाले रैकेट के चार अपराधी गिरफ्तार,भेजे गए जेल

गढ़वा। जिला के गढ़वा थाना पुलिस को अपराधियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर गढ़वा पुलिस ने चार रंगदारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार सभी चारों रंगदारों में से एक रंगदार भोला गुप्ता के पास से पुलिस छापेमारी में एक रिवाल्वर तथा चार देशी कट्टा भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों में सूर्या केसरी गढ़वा,रोहित मिश्रा तथा गोलू दूबे नवादा गढ़वा तथा भोला गुप्ता टंडवा गढ़वा शामिल हैं। रोहित मिश्रा पूर्व से विकास दुबे गिरोह के लिए काम करते आया है।उक्त जानकारी पुलिस निरीक्षक सह गढ़वा थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत के द्वारा दी गई।

प्रति टेम्पो 100 रुपये वसूली करता था

प्राप्त सूत्रों के अनुसार सूर्या केसरी रंका मोड़ तथा उसके आस पास प्रतिदिन प्रति टेम्पो 100 रुपये वसूली करता था। वसूली गई राशि को विकास दुबे के गुर्गे रोहित मिश्रा को देता था। उस राशि को रोहित मिश्रा चैनपुर थाना क्षेत्र के पुर्वडीहा के फोटू दुबे को देता था। जिसे फोटू दुबे चोका बलियारी के पिंटू दुबे को उक्त राशि पहुँचाता था।पिंटू दुबे को मिलने के साथ ही उक्त राशि विकाश दुबे के पास पहुँच जाता था। जो टेम्पो वाला उक्त राशि को नहीं देता था या नहीं देता है उसे शाम ढलते ही गोलु दुबे तथा रंका मोड़ पर ढेला लगाने वाला भोला गुप्ता हथियार चमका कर डरा धमका कर भय पैदा करते थे। शाम ढलते ही टेम्पो वालों को पैसे के लिए डराने धमकाने की खबर पुलिस तक भी पहुँची।जिसके आलोक में उक्त कार्रवाई की गई।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …