Breaking News

ममता देवी ने जैप बहाली की द्वितीय मेघा सूची के प्रकाशन की मांग की

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रामगढ़ विधायक ममता देवी ने 2012-13 में आयोजित जैप 2 से लेकर 9 तक की ली गई बहाली की द्वितीय मेधा सूची के प्रकाशन की मांग की है।उन्होंने कहा कि विज्ञापन संख्या 2/2011 के तहत जैप 2 से लेकर 9 तक 1020 पदों के लिए बहाली का प्रथम मेधा सूची का प्रकाशन 2015 में हुआ था, जिसमें से कुछ पद रिक्त रह गया था। उन्हीं शेष रिक्त पदों पर सफल अभ्यर्थी द्वितीय मेधा सूची के प्रकाशन को लेकर आंदोलनरत रहे हैं।

द्वितीय मेधा सूची का प्रकाशन करने हेतु अनुमोदन पुलिस को मुख्यालय भेजा गया था लेकिन उसका अभी तक प्रकाशन नहीं हुआ है।ममता देवी ने राज्य सरकार से मांग की है कि जैप 2 से जैप 9 तक की हुई बहाली में रिक्त पदों पर सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति हेतु द्वितीय मेधा सूची का प्रकाशन कर युवाओं को रोजगार मुहैया कराई जाए।

Check Also

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

🔊 Listen to this रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें …