Breaking News

रामगढ़ : दुल्मी प्रखंड परिसर में किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन

  • राज्य सरकार किसानों के प्रति गभीरं है : सुधीर मंगलेश

रामगढ़। जिला के दुलमी प्रखंड परिसर में किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बतौर अतिथि कांग्रेस नेता सह समाजसेवी सुधीर मंगलेश व दुलमी सीओ पंकज कुमार ने दीप प्रज्वलित किया। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण’आत्मा’ रामगढ़ द्वारा किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन “आत्मा” रामगढ़ के सौजन्य से किया गया।मेले में विभिन्न सामग्री के लिए अलग अलग स्टॉल लगा हुआ था। सभी किसान बंधुओं नेअपने-अपने फसल प्रादर्श (उत्पाद)के साथ कृषी मेला में भाग लेकर पुरस्कार प्राप्त किए तथा कृषि संबंधी समस्याओं का समाधान कृषि विशेषज्ञ द्वारा बताया गया।

किसानों को संबोधित करते हुए सुधीर मंगलेश ने कहा कि राज्य सरकार ने पहला काम किसानों का 50000 लोन माफ कर आप फैसला लिया है। ताकि किसान आत्मनिर्भर बन सकें किसान अपने खेतों में फसल का उत्पादन वैज्ञानिक विधि से करें। ताकि फसल का उत्पादन अधिक से अधिक हो। साथ ही जय जवान,जय किसान व जय विज्ञान को अपनाते हुए समस्त किसानों को कृषि कार्य करने के लिए कहा।मौके पर संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं भारी संख्या में किसान मौजूद थे।

Check Also

शहर में 22 जनवरी को निकलेगा भव्य शोभा यात्रा:श्री राम सेना

🔊 Listen to this रामगढ़lश्री राम सेना,रामगढ़ के द्वारा 11 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया …